रिपोर्ट में दावा- दुबई की राजकुमारी 2 बच्चों और 271 करोड़ रुपए के साथ लापता !

रिपोर्ट में दावा- दुबई की राजकुमारी 2 बच्चों और 271 करोड़ रुपए के साथ लापता !

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की रानी हया बिंत अल हुसैन के दो बच्चों और 31 मिलियन पाउंड (271 करोड़ रुपये) के साथ लापता होने की खबर है। हया दुबई के अरबपति शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मखतूम की छठी बेगम हैं। वह जॉर्डन के शाह (राजा) अब्दुल्ला की सौतेली बहन हैं। शेख मुहम्मद UAE के उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हैं। वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि हया इस समय लंदन में कहीं पर हैं। बताया गया है कि हया अपने शौहर शेख मुहम्मद से तलाक चाह रही हैं। पता चला है कि हया दुबई से पहले जर्मनी गईं। उनके साथ बेटी जलीला (11) और बेटा जायेद (7) हैं। वह नई जिंदगी की शुरुआत के लिए अपने साथ पर्याप्त मात्रा में धन लाई हैं।

जर्मनी में उन्होंने सरकार से राजनीतिक शरण मांगी है। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ीं हया को सार्वजनिक रूप से और सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 मई के बाद नहीं देखा गया। जबकि इससे पहले उनके सामाजिक कार्यों से जुड़े फोटो सोशल मीडिया अकाउंट में भरे रहते थे। वह सामाजिक कार्यों में भी फरवरी से दिखाई नहीं पड़ रही थीं।

अरब मीडिया ने अपुष्ट सूत्रों के हवाले से बताया है कि हया को दुबई से निकलने में जर्मनी के एक राजनयिक ने मदद की है। दावा यह भी किया जा रहा है कि जर्मन अधिकारियों ने हया की वापसी के लिए शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मखतूम के अनुरोध को ठुकरा दिया है।

इसके कारण दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है। इससे पहले शेख की बेटी राजकुमारी लतीफा ने भी देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। बताया गया था कि उन्हें गोवा के पास भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ लिया था और इसके बाद उन्हें UAE के शाही परिवार को सौंप दिया गया था।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading