
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को दो महीने से अधिक पुरानी एडवाइजरी को हटाने का निर्देश दिया, जिसमें पर्यटकों को घाटी छोड़ने के लिए कहा गया था। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि गृह विभाग ने एडवाइजरी को तत्काल हटाने के लिए कहा है। यह 10 अक्तूबर से प्रभावी होगा। इससे राज्य में पर्यटकों का आना-जाना शुरू हो जाएगा।
राज्य प्रशासन ने 2 अगस्त को एक सुरक्षा सलाह जारी की थी। इसमें घाटी में आतंकी खतरे का हवाला देते हुए अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को जल्द से जल्द कश्मीर छोड़ने के लिए कहा था। यह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के ठीक पहले जारी की गई थी।
मलिक मुख्य सचिव के साथ घाटी में सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे थे। इस बैठक में प्लानिंग एंड हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के मुख्य सचिव भी मौजूद थे। राज्यपाल को इस दौरान कश्मीर में होने वाले पंचायत चुनावों की तैयारियों के बारे में भी बताया गया।
उन्हें बताया गया कि इन चुनावों में लोग बढ़ चढ़ कर रुचि ले रहे हैं और कई सीटों पर नामांकन भी फाइल किए जा चुके हैं। इसके अलावा राज्यपाल को सेब के व्यापार में हो रही प्रगति के बारे में भी बताया गया। सेब की कीमतों में कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं जिसकी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source