रांची टेस्ट: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को लगातार दुसरी बार दिया फॉलोऑन!

रांची टेस्ट: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को लगातार दुसरी बार दिया फॉलोऑन!

भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देकर दोबारा खेलने पर मजबूर किया है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में ऐसा दूसरी बार है जब साउथ अफ्रीका को लगातार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। रांची से पहले पुणे टेस्ट मैच में भी मेहमान टीम साउथ अफ्रीका का यही हाल हुआ था।

रांची में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 497/9 पर अपनी पहली पारी की घोषणा की थी, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 162 रन पर ढेर हो गई।

इस तरह भारत को 335 रन की बड़ी बढ़त के साथ-साथ फॉलोऑन भी मिल गया, जिसकी मदद से भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को फिर से पारी और रनों के अंतर से मात दे सकती है।

विराट कोहली भारत के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने सामने वाली टीमों को सबसे ज्यादा बार फॉलोआन खेलने पर मजबूर किया है। विराट कोहली ने अब तक 8 बार अपनी विपक्षी टीम के खिलाफ फॉलोआन ले लिया है। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने सात बार फॉलोऑन लिया था।

सबसे ज्यादा फॉलोऑन खिलाने वाले भारतीय कप्तानों में 8 बार विराट कोहली, 7 बार मोहम्मद अजहरुद्दीन, 5 बार महेंद्र सिंह धौनी और 4 बार सौरव गांगुली

दक्षिण अफ्रीका का फॉलोऑन खेलने का इतिहास
साल 2001 के बाद ऐसा पहली बार है जब साउथ अफ्रीका की टीम लगातार दो टेस्ट मैचों में फॉलोआन खेलने पर मजबूर हुई है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी और जोहांसबर्ग में लगातार दो मैचों में फॉलोऑन खेला था। वहीं, साल 1964 के बाद ऐसा पहली बार है जब साउथ अफ्रीकी टीम को एक ही सीरीज में दो बार फॉलोऑन खेलना पड़ा था।

कप्तान विराट कोहली ने फॉलोऑन में पांच मैच जीते
विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक 8 बार फॉलोऑन लिया है, जिसमें उन्होंने 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं, आठवां मैच जारी है।

इसके अलावा अच्छी बढ़त होने के बावजूद उन्होंने सात बार फॉलोऑन लेने की जहमत नहीं उठाई है और उन सातों मैचों में कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں