योगी ने अर्थव्यवस्था के लिए ‘मुगलों’ को बताया जिम्मेदार तो ओवैसी बोले आदित्यनाथ को कुछ नहीं पता

योगी ने अर्थव्यवस्था के लिए ‘मुगलों’ को बताया जिम्मेदार तो ओवैसी बोले आदित्यनाथ को कुछ नहीं पता

एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ के मुगलकाल में भारत की जीडीपी को नुकसान वाले बयान पर कहा कि उन्हें किसी चीज का ज्ञान नहीं है ये उन्होंने साबित कर दिया। हैदराबाद से सांसद औवेसी ने कहा कि उन्हें किसी विशेषज्ञ से पूछना चाहिए कि अर्थव्यवस्था कैसी चलती है। वो भाग्यशाली हैं कि यूपी का सीएम बन गए लेकिन उन्हें चीजों को समझना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि योगी किस्मत से यूपी के सीएम बन गए हैं।

बता दें  कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में वर्ल्ड हिंदू इकनॉमिक फोरम-2019 के उद्‌घाटन सत्र के दौरान कहा था कि मुगलकाल शुरू होने से पहले विश्व व्यापार में भारत की भागीदारी एक तिहाई से ज्यादा यानी 36 फीसदी के करीब थी और भारत में अंग्रेजों के आगमन तक यह घटकर 20 फीसदी रह गई। योगी के बयान पर जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि (इस बयान से) उन्होंने यह साबित कर दिया वे कुछ नहीं जानते।

ओवैसी ने कहा कि योगी को किसी एक्सपर्ट से इस बारे में पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा एक ही सवाल है कि बीजेपी ने पिछले 6 सालों में क्या किया? बेरोजगारी और जीडीपी में 5 फीसदी की गिरावट के बारे में उनका क्या कहना है? ओवैसी ने यह भी कहा कि योगी किस्मत से उत्तर प्रदेश के सीएम बने हैं। ओवैसी इससे पहले पीएम मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ कहने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘जाहिल’ बता चुके हैं। ओवैसी ने कहा था कि मोदी फादर ऑफ इंडिया नहीं हैं और ट्रंप को हिंदुस्तान और महात्‍मा गांधी के बारे में कुछ नहीं पता है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading