
सीतापुर जिले में बिसवां विधानसभा से भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव समेत 25 लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज हुआ है। मुकदमा गन्ना सचिव रामप्रताप की तहरीर पर दर्ज हुआ है। मारपीट की घटना बुधवार की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से सैकड़ों कर्मचारियों ने डीएम दफ्तर तक विरोध मार्च निकाला। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि गन्ना सचिव रामप्रताप बुधवार दोपहर 2.55 बजे कार्यालय में विभागीय काम निपटा रहा था। उसी समय विधायक ने रामप्रताप को समिति अध्यक्ष के कमरे में बुलाया और गालियां देते हुए मारापीटा। इतना ही नहीं विधायक ने अपने अन्य साथियों को भी पीटने के लिए उकसाया। किसी तरह रामप्रताप विधायक और उनके गुर्गों जान बचा पाया।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source