मोदी सरकार में इस देश में सब कुछ अच्छा हो रहा है- मोहन भागवत

मोदी सरकार में इस देश में सब कुछ अच्छा हो रहा है- मोहन भागवत

मोहन भागवत ने कहा कि इस खास मौके पर मोहन भावत ने कहा कि देश में सब कुछ अच्छा हो रहा है। देश में कठोर और साहसी फैसले लेने वाली सरकार है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, विजयदशमी के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नागपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस खास मौके पर मोहन भावत ने कहा कि देश में सब कुछ अच्छा हो रहा है। देश में कठोर और साहसी फैसले लेने वाली सरकार है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि पिछले साल की विजयदशमी बहुत ही खास थी। इस बार गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है।

मोहन भागवत ने आगे कहा कि कुछ सालों में परिवर्तन आया है। भारत में सोच की दिशा बदली है। मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उसको ना चाहने वाले व्यक्ति दुनिया में भी हैं और भारत में भी।

भारत को बढ़ता हुआ देखना जिनके स्वार्थों के लिए भय पैदा करता है, ऐसी शक्तियां भी भारत को दृढ़ता व शक्ति से संपन्न होने नहीं देना चाहती हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں