
शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद का मॉब लिंचिंग पर लोगों से एक विवादास्पद अपील की है। मौलाना कल्बे जव्वाद ने आत्मरक्षा के लिए लोगों को हथियार खरीदने की सलाह दी है। कल्बे जव्वाद ने कहा कि मॉब लिंचिंग मुसलमानों के एनकाउंटर का नया तरीका है।
न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, 26 जुलाई को मॉब लिंचिंग से आत्मरक्षा के नाम पर लखनऊ में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का ऐलान किया है। जव्वाद ने कहा है कि 26 जुलाई को क़ानूनी तौर पर हथियारों रखने की प्रशिक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मॉब लिंचिंग यानी भीड़ तंत्र का कानून, जिसके बारे में सोचकर ही रूह कांप उठती है। पीएम नरेंद्र मोदी भी मॉब लिंचिंग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत देते रहे हैं।
यूपी सहित कई प्रदेश मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून भी लाने पर विचार कर रहे हैं, किन्तु कानून से अलग जाकर हथियारों से मॉब लिंचिंग का मुकाबला करने के लिए लोगों को सरेआम भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। वह भी संविधान में मिले अधिकारों का हवाला देकर।
मॉब लिंचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए पीएम मोदी से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक का सख्त निर्देश है, इसके बाद भी एक-दो घटनाएं समाज को परेशान करती हैं। जब इन वारदातों को मुद्दा बनाकर सियासत की जाए, तो वे अधिक परेशानी का सबब बन सकती हैं।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source