मेजर जनरल आस़िफ गफूर के साथ शाहिद अफरीदी की गले मिलते हुए फोटो वायरल: क्या अगले प्रधानमंत्री होंगे?

मेजर जनरल आस़िफ गफूर के साथ शाहिद अफरीदी की गले मिलते हुए फोटो वायरल: क्या अगले प्रधानमंत्री होंगे?

पाकिस्तानी सेना के ‘पब्लिसिटी स्टंटबाज’ मेजर जनरल आसिफ गफूर के साथ पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की गले मिलते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसके बाद यूजर्स अफरीदी को पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनने के कयास लगा रहे हैं।

दरअसल, कश्मीर मुद्दे पर दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती करवाने के बाद इमरान खान शुक्रवार को पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में एक रैली की और भारत के खिलाफ जहर उगला इस रैली में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भी शामिल हुए और भारत के कइलाफ भड़काऊ बयान दिया।

इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि इमरान की तरह यह भी कश्मीर-कश्मीर चिल्लाता रहता है, क्रिकेटर है इसलिए पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री तो बन ही सकता है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, एक यूजर ने लिखा कि शाहिद अफरीदी भी पूरे मूड में हैं और पाकिस्तान के अगले पीएम बनने के लिए ओवर कांफिडेंट हैं। यह भी कश्मीर-कश्मीर चिल्लाएगा और अंत में पाकिस्तान को बेंच देगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading