मूडीज ने फिर घटाई भारत की विकास दर, ददलानी बोले- और कितने अच्छे दिन चाहिए? नाचो

भारत की अर्थव्यवस्था को एक और बड़ा झटका लगा है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की विकास दर अनुमान को घटा दिया है। मूडीज ने भारत की विकास दर 6.6 प्रतिशत से घटाकर 5.4 फीसदी कर दी है।

मूडीज के तरफ से आये इस रिपोर्ट के बाद मोदी सरकार को देश के आर्थिक मोर्चे पर एक और तगड़ा झटका लगा है। बता दें की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने देश की अर्थव्यवस्था में सुधार की गति बेहद सुस्त रहने की बात कही है।

सोमवार को जारी रिपोर्ट में मूडीज ने भारत के जीडीपी विकास दर अनुमान में भी कटौती की है। यह संकेत मोदी सरकार के साथ-साथ भारत के जतना के लिए भी चिंता की बात है। बता दें की मूडीज ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जीडीपी विकास दर अनुमान को 6.6% से घटाकर 5.4% और अगले वित्त वर्ष 2020-21के विकास दर अनुमान को 6.7% से घटाकर 5.8% कर दिया है।

मोदी के ‘5-ट्रिलियन’ दावे को बड़ा झटका! मूडीज ने भारत की विकास दर 6.6% से घटाकर 5.4% किया

मोदी सरकार और उसके मंत्री लगातार देश की आर्थिक बदहाली को छुपाते नज़र आते हैं। दुनिया की इतनी बड़ी एजेंसी ने यह साफ़ कर दिया है की मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर देश को सिर्फ धोखा दे रही है।

एजेंसी ने अपने रिपोर्ट में कहा कि ”भारतीय अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने की रफ्तार बेहद सुस्त रह सकती है। मूडीज ने कहा की पिछले दो साल में देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार बेहद सुस्त हो गई है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी विकास दर महज 4.5% रही है।”

वहीँ मूडीज की रिपोर्ट पर सिंगर विशाल ददलानी ने तंज कसते हुए लिखा- 5 + 4 = 9, ok? और कितने अच्छे दिन चाहियें? नाचो.

https://platform.twitter.com/widgets.js

रसोई गैस के दाम पर बोले अखिलेश- अब वित्तमंत्री ये ना कह दें कि ‘हम तो गैस का उपयोग नहीं करते’

बता दे कि देश की आर्थिक बदहाली के लिए जिम्मेदार मोदी सरकार सिर्फ अपना पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दे रही है। और लगातार देश की गरीब जनता को महंगाई के चपेट में ले रही हैं। जिसके वजह से आज लोगों के रसोई घर से कई राशन गायब हो रहे हैं।

The post मूडीज ने फिर घटाई भारत की विकास दर, ददलानी बोले- और कितने अच्छे दिन चाहिए? नाचो appeared first on Bolta Hindustan.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading