मुस्लिम सासंद ने शिवसेना को लेकर सोनिया गांधी को लिखा पत्र, जानिए, क्या?

मुस्लिम सासंद ने शिवसेना को लेकर सोनिया गांधी को लिखा पत्र, जानिए, क्या?

कांग्रेस के मुस्लिम सासंद न सोनिया गांधी को पत्र लिखकर शिवसेना संग सरकार बनाने के लिए कहा है

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री पद और मंत्री पदों के बंटवारे को लेकर भाजपा और शिवसेना में चल रही खींचतान चरम पर पहुंच गया है। उनके नेता एक-दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग लड़ रहे हैं। कांग्रेस और एनसीपी ने विपक्ष में बैठने की घोषणा कर दी है।

सोनिया गांधी को खत
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद हुसैन दलवई ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने पर चिट्ठी लिखी दी है।

सरकार बनाने के लिए की अपील
हुसैन दलवई ने सोनिया गांधी से अपील की है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), कांग्रेस और शिवसेना को मिलकर सरकार गठन करना चाहिए। कांग्रेस सांसद ने कहा कि जहां महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी में सरकार गठन पर सहमति नहीं बन पा रही है, ऐसे में कांग्रेस, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग, गठबंधन में हमारी सहयोगी एनसीपी और शिवसेना साथ मिलकर सरकार बनाएं।

राष्ट्रपति शासन की धमकी
इस पहले शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी पर तीखे हमले बोलते हुए लिखा है कि वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार का राष्ट्रपति शासन की धमकी देना जनादेश का अपमान है।

सामना में लिखा कि महाराष्ट्र की राजनीति फिलहाल एक मजेदार शोभायात्रा बनकर रह गई है। शिवराय के महाराष्ट्र में ऐसी मजेदार शोभायात्रा होगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

वर्तमान झमेला ‘शिवशाही’ नहीं है। राज्य की सरकार तो नहीं लेकिन विदा होती सरकार के बुझे हुए जुगनू रोज नए मजाक करके महाराष्ट्र को कठिनाई में डालने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading