मुस्लिम लड़के से प्यार की वजह से ऋतिक रोशन की बहन कैद में, हो रही है शारीरिक प्रताड़ना!

मुस्लिम लड़के से प्यार की वजह से ऋतिक रोशन की बहन कैद में, हो रही है शारीरिक प्रताड़ना!

मुंबई : कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ऋतिक रोशन पर निशाना साधा है। रंगोली ने एक ट्वीट में ऋतिक पर उनकी बहन पर शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रंगोली का कहना है कि रोशन परिवार मुस्लिम लड़के से प्यार की वजह से सुनैना पर जुल्म कर रहा है और उसे कैद में रख रहा है.

रंगोली ने एक ट्वीट में लिखा- सुनैना रोशन कंगना से मदद मांग रही हैं क्योंकि उनका परिवार दिल्ली के एक मुस्लिम लड़के से प्यार करने पर शारीरिक प्रताड़ना दे रहा है। बीते सप्ताह उन्होंने एक महिला पुलिसकर्मी को बुलाया था, जिसे सुनैना को थप्पड़ जड़ा था। उसके पिता ने भी उसपर हाथ उठाया था। उसके भाई ने भी धक्का देने की कोशिश की थी। मुझे डर है कि उसका खतरनाक परिवार उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। मैं इसलिए इसे सार्वजनिक कर रही हूं.

वहीं सुनैना ने भी एक ट्वीट में लिखा है कि वह कंगना रनौत का समर्थन करती हैं। कंगना ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा था, सुनैना और मैं अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अब वह लोग (रोशन परिवार) कुछ और ही दावा कर रहे हैं। हां, वह मुझसे अभी भी टच में है। लेकिन मैं उनके परिवार की लड़ाई का फायदा नहीं उठाना चाहती। सुनैना अभी भी मेरी दोस्त हैं।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading