मुस्लिम एंकर को देखकर ‘हिंदूवादी संगठन’ के नेता ने बंद कर ली आँखें, विडियो हुआ वायरल

मुस्लिम एंकर को देखकर ‘हिंदूवादी संगठन’ के नेता ने बंद कर ली आँखें, विडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक विडियो समाचार चैनल न्यूज 24 का एक वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चैनल के स्टूडियो में एक डिबेट शो में हिस्सा लेने पहुंचे पंडित अजय गौतम ने मुस्लिम एंकर को देख कर अपनी आंखें बंद कर ली। डिबेट में पैनलिस्ट के तौर पर पहुंचे अजय गौतम ‘हम हिंदू’ संस्था के फाउंडर हैं। उन्होंने अपनी आंखें इसलिए हाथों से ढंक ली क्योंकि एंकर का नाम सउद मोहम्मद ख़ालिद था जो कि मुस्लिम समाज से संबंध रखते हैं।

इस वीडियो में दिख रहा है कि न्यूज 24 के वरिष्ठ एंकर संदीप चौधरी अपने डिबेट शो को समाप्त करते हुए कहते हैं – अब हमारी एक और खास पेशकश देखिए..हमारे सहयोगी खालिद के साथ। खालिद..अजय गौतम तुम्हें देखेंगे नहीं, तुम खालिद हो तो ये अपनी आंखों पर पट्टी लगा लेंगे, क्योंकि खालिद न्यूज कास्ट कर रहा है। पर आप (खालिद) करिए… इनकी चिंता मत कीजिए।

 

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading