मुसलमानों के मन में अब कोई डर नहीं पैदा कर सकता है- नक़वी

मुसलमानों के मन में अब कोई डर नहीं पैदा कर सकता है- नक़वी

हालांकि नकवी ने यह स्वीकार किया कि उनकी पार्टी के कुछ भड़काऊ तत्वों द्वारा मुसलमानों के खिलाफ कुछ तीखे बयान दिये जा रहे हैं। रजत शर्मा ने जब कहा कि इस तरह के भड़काऊ बयान देनेवाले एक नेता उनकी सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर (गिरिराज सिंह) हैं, नकवी ने कहा: ‘मुसलमानों को केवल प्रधानमंत्री मोदी या पार्टी अध्यक्ष अमित शाह या बीजेपी के किसी जिम्मेदार नेता पर भरोसा करना चाहिए।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उन्हें इस तरह के भड़काऊ बयान देनेवाले लोगों को इग्नोर करना चाहिए। मुसलमानों को डरना नहीं चाहिए और न ही कोई उनके दिमाग में डर बिठा सकता है।’

यह पूछे जानेपर कि अगर बीजेपी भेदभाव को खत्म करना चाहती है तो फिर उसने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट क्यों नहीं दिया, केंद्रीय मंत्री ने कहा: ‘हमने 9 से 10 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत सके।

यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण मुद्दा है राजनीतिक सशक्तिकरण का। यह सही है कि संसद और विधानसभाओं में मुसलमान प्रतिनिधियों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन यह पिछले कई वर्षों में हुआ है। ‘

नकवी ने कहा, ‘बीजेपी की तरफ से किसी ने कभी नहीं कहा कि हम मुसलमानों का वोट लेकर सरकार बनाते हैं। यह उनलोगों के द्वारा किया जा रहा है जो एक तरह की राजनीतिक शून्यता का निर्माण कर भय का माहौल बनाते हैं और मुस्लिम वोटों का अपहरण करते हैं। वे नेता ऐसे थे जो कमरे के अंदर मुसलमानों की टोपी पहनते थे और मंदिर जाते समय तिलक लगाते थे।’

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading