मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अवैध रूप से भारत घुसने पर गिरफ्तार

मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अवैध रूप से भारत घुसने पर गिरफ्तार

मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब को भारतीय एजेंसियों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया है। मालदीव की स्वतंत्र रिपोर्ट के अनुसार, अहमद अदीब एक कार्गो जहाज के चालक दल के सदस्य के रूप में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। एएनआई ने ट्विटर पर लिखा, “तूतीकोरिन पोर्ट [तमिलनाडु] प्राधिकरण का कहना है कि उन्होंने मालदीव के पूर्व उप-राष्ट्रपति अहमद अदीब को हिरासत में लिया है। MEA का कहना है कि वे ‘रिपोर्ट की सत्यता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

तूतीकोरिन पोर्ट (तमिलनाडु) प्राधिकरण का कहना है कि उन्होंने मालदीव के पूर्व उप-राष्ट्रपति अहमद अदीब को हिरासत में लिया है। MEA का कहना है, ‘वे रिपोर्ट की सत्यता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’ pic.twitter.com/9W4QDahnnR
ANI (@ANI) 1 अगस्त 2019

चेन्नई के एक पत्रकार ने ट्विटर पर लिखा, “इब्राहिम मोहम्मद सोलीह के सत्ता में आने के बाद जेल से रिहा होने वाले पूर्व मालदीव के उपाध्यक्ष अहमद अदीब, प्रतीत होता है कि एक बर्ग के चालक दल के सदस्य के रूप में पास होने का प्रयास किया गया था। उन्हें तूतीकोरिन में गिरफ्तार किया गया था। अदीब ने समुद्री रास्ते से भारत में दाखिल होने की कोशिश की जिसे भारतीय एजेंसियों ने नाकाम कर दिया। तूतीकोरिन पोर्ट (तमिलनाडु) अथॉरिटी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अथॉरिटी ने कहा कि मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अहमद अदीब को गिरफ्तार किया गया है। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम मीडिया रिपोर्ट्स पर संज्ञान ले रहे हैं और साथ ही मालदीव की सरकार से भी संपर्क कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व उप राष्ट्रपति कार्गो जहाज विर्गो 9 में सवार थे और खुद को क्रू का सदस्य बता रहे थे। जहाज इंडोनेशिया में सामान पहुंचाकर भारत की तरफ लौट रहा था। इंडोनेशिया से वापस लौटते हुए जहाज में नौ क्रू सदस्य थे। इनमें 8 इंडोनेशिया और बोस्को नाम का एक भारतीय शामिल था। तूतीकोरिन पोर्ट अथॉरिटी ने अदीब के जहाज में होने की सूचना दी तो कस्टम, कोस्ट गॉर्ड और खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनसे गहन पूछताछ की। बता दें कि अदीब 22 जुलाई से 5 नवंबर 2015 तक मालदीव के उप राष्ट्रपति के पद पर रह चुके हैं।

अदीब से लगातार पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही जहाज मे सवार लोगों से भी पूछा जा रहा है कि अदीब कब, कहां और कैसे जहाज में सवार हुए और इसमें किसने उनकी मदद की। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर वह गैर कानूनी तरीके से भारत में क्यों दाखिल होना चाह रहे थे और ऐसा करने के पीछे उनका मकसद क्या था। मालूम हो कि अदीब मालदीव में आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में ट्रायल का सामना कर रहे हैं। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading