
बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं चिंता व्यक्त की है। उन्होंने राज्य सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि ऐसे गलत तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे तो बेहतर होगा।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा और जौनपुर में मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आई हैं।
जागरण डॉट कॉम के अनुसार, इन घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर राज्य सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि ‘यूपी में मॉब लिंचिंग अब अपने नए भयावह रूप में यहां की निर्दोष महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है।
इस संबंध में बच्चा चोरी के आरोप में बेगुनाह महिलाओं को प्रताडि़त/हत्या करने से लोगों में दहशत है। राज्य सरकार ऐसे गलत तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे तो बेहतर है।’
बच्चा चोरी के आरोप में हमले की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा दिये हैं। कड़े निर्देशों के बावजूद इन ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही पुलिस।
इन मामलों पर एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पीवी रमाशास्त्री का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में कुछ जिलों में भीड़ द्वारा बच्चे को उठाने के आरोपों पर लोगों को पीटा गया है।
हमने घटनाओं का विश्लेषण किया है। इसमें बच्चे को उठाने का कोई मुद्दा सामने नहीं आया है। ये असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाहें हैं। इन मामलों में अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source