महाराष्ट्र में ओवैसी और अंबेड़कर के बीच फिर हुआ गठबंधन- जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव ?

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन और वंचित बहुजन अघाड़े के बीच गठबंधन टूटने की खबरे आरही थी जिनकी दोनों तरफ से पुष्टि भी होगई थी,लेकिन इसी बीच एक खबर आई है कि दोनों के बीच फिर से गठबंधन हो गया है।

सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच दूरियाँ पैदा हुई थी लेकिन अब दोनों दलों के नेताओं ने आपसी समझौते से सीटों का बंटवारा कर लिया है,तथा ऐलान किया है कि आगामी चुनाव दोनों दल मिलकर साथ लड़ेंगे।

Aimim महाराष्ट्र के अध्यक्ष और सांसद इम्तियाज जलील ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा जबकि वंचित बहुजन अघाड़ी 208 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

विज्ञापन

राजनीतिक गुरूआ का मानना है कि एक बार फिर से ओवैसी और अंबेडकर के मिल जाने से महाराष्ट्र चुनाव की लड़ाई और दिलचस्प हो गई है,क्योंकि इस राज्य में अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग की निगाहें ओवैसी और अंबेडकर पर टिकी हुई हैं,जिस तरह लोकसभा में दोनों पार्टियों ने मिलकर शानादर प्रदर्शन किया था ऐसे ही अब चुनाव लड़ेंगी।

वंचित बहुजन अघाड़ी और Aimimके बीच गठबंधन से अन्य राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है,एनसीपी और काँग्रेस समाजवादी पार्टी के नेता इस गठबन्धन से परेशान नज़र आरहे तथा उनकी जमीन खिसकती हुई नजर आरही है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading