महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ‘जय श्री राम” न बोलने पर मुस्लिम की पिटाई, हिन्दू युवक ने बचाया !

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ‘जय श्री राम” न बोलने पर मुस्लिम की पिटाई, हिन्दू युवक ने बचाया !

भगवान राम के नाम पर पिटाई का सिलसिला जारी है। अब महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक व्यक्ति को जय श्री राम के नारे नहीं लगाने पर एक व्यक्ति पिटाई की गई। इस मामले पर बेगमपुरा के पुलिस इंस्पेक्टर मधुकर सावंत ने कहा कि शिकायत मिली है।

जांच पूरी होने के बाद ही तथ्य सामने आएंगे।

खबर के मुताबिक होटल में काम करने वाला इमरान इस्माइल पटेल शुक्रवार तड़के अपने घर लौट रहा था, जब करीब 10 बदमाशों ने हुडको कॉर्नर के पास उसकी बाइक रोक वाहन की चाबी छीन ली और उससे ”जय श्री राम” बोलने को कहा।

उसने दावा किया कि उन्होंने उसकी पिटाई की और उसे ”जय श्री राम” बोलने को कहा। पटेल ने पुलिस को बताया कि गणेश नाम के एक व्यक्ति और उसके परिवार ने हंगामे की आवाज सुन उसको बचाया। पुलिस निरीक्षक मधुकर सावंत ने बताया कि मामले की जांच जारी है और शिकायत की पुष्टि की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भादंवि की धारा 153-ए और 144 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को जबरन “जय श्रीराम” कहने के लिए मजबूर करने की घटनाएं हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे सहित देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आई हैं।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں