
आम जीवन और रोजमर्रा की जिंदगी में हो रही घटनाओं पर आधारित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का RSS ने किया विरोध
मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने इसकी कड़ी अलोचना भी की है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मैगजीन पांचजन्य ने इसे देश विरोधी बताते हुए निशाना साधा है।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, आम जीवन और रोजमर्रा की जिंदगी में हो रही घटनाओं पर आधारित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें धार्मिक अतिवाद और आतंकवाद के पीछे के कारण को दिखाया गया है।
The irony here is that of all the web-series made in India, the Family Man is the least left-wing/"progressive", taking a way more nuanced view than Ghoul or Laila or Sacred Games.
— Arnab Ray (@greatbong) September 29, 2019
लीड रोल में मनोज बाजपेयी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है लेकिन पांचजन्य में छपे एक आर्टिकल में इसे जिहाद का नया तरीका बताया गया है।
RSS opposes web series 'The Family Man', terms it anti-national#ITVideo
More videos: https://t.co/NounxnP7mg pic.twitter.com/CVH4BGZCzL— India Today (@IndiaToday) September 29, 2019
पांचजन्य में छपे लेख के मुताबिक, ‘इस सीरीज में एनआईए से संबंधित एक महिला ऑफिसर को अपने एक ऑफिसर साथी से श्रीनगर के लाल चौक पर बात करते हुए दिखाया गया है।
स्पेशल पावर ऐक्ट के दम पर कश्मीरी लोगों को दबाया जा रहा है। हम उनके फोन और इंटरनेट बंद कर देते हैं। यहां के लोग हमारे रहमो-करम पर जी रहे हैं। किसी को खुलकर आजादी से जीने न देना अगर जुल्म नहीं है तो क्या है। AFSPA के कानून के चलते भी उनके हालात अच्छे नहीं हैं।’
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source