मनमोहन सिंह के अध्यक्षता में जल्द मिटिंग बुलाई जाये और अध्यक्ष चुना जाए- कर्ण सिंह

मनमोहन सिंह के अध्यक्षता में जल्द मिटिंग बुलाई जाये और अध्यक्ष चुना जाए- कर्ण सिंह

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने एक बयान जारी कर कांग्रेस पार्टी के नेताओं से अपील की है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जल्द बैठक बुलाई जाए और अगले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव किया जाए।

उन्होंने अपील की है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई जाए और पार्टी अध्यक्ष के नाम पर फैसला किया जाए।

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, र्ण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बड़ा निर्णय लिया है, उनके इस फैसले का सम्मान करने के बजाय पार्टी ने तत्काल निर्णय लेने में देरी दिखाई।

उन्होंने एक अंतरिम पार्टी अध्यक्ष की मांग की है जब तक कोई पूर्णकालिक अध्यक्ष नामित नहीं होता है। उन्होंने यह भी मांग की है चुनाव से पहले तक उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के लिए चार वर्किंग प्रेसिडेंट नामित किया जाए।

बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर माथापच्ची जारी है। नए अध्यक्ष पर फैसला कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में होगा।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार पार्टी की कमान गैर गांधी के हाथ में होगी. लेकिन पार्टी के नेता क्या इसपर एकमत होंगे ये देखने वाली बात होगी. इस बीच जितिन प्रसाद से जब पूछ गया कि यदि पार्टी के नेता गैर गांधी अध्यक्ष पर सहमत होंगे।

इसपर उन्होंने कहा कि यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो सभी से परामर्श करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के संविधान का सख्ती से पालन करती है।

वहीं नए अध्यक्ष पर राहुल गांधी का कहना है कि इस बार नया अध्यक्ष चुनाव के जरिए चुना जाएगा और गांधी परिवार से बाहर का होगा. इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी चिट्ठी में ही किया था।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں