मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पताल की तस्वीर को दिल्ली का सरकारी स्कूल बताया

आलिशान ईमारत की हवाई तस्वीर को सोशल मीडिया में इस दावे से प्रसारित किया जा रहा है कि यह दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल है। साझा किये गए संदेश के मुताबिक, “यह 5 सितारा होटल नहीं है दिल्ली की सरकारी स्कूल है।”

इस तस्वीर को फेसबुक पर कुछ उपयोगकर्ता द्वारा साझा किया गया है।

मध्यप्रदेश का सरकारी अस्पताल

गूगल पर तस्वीर को रिवर्स सर्च करने से पता चलता है कि यह तस्वीर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की है। सीएमओ सांसद ने 28 फरवरी को समान तस्वीर को ट्वीट किया था, जब इस अस्पताल का उद्घाटन किया गया था।

इस तस्वीर को अस्पताल की वेबसाइट के कवर पेज में भी लगाया गया है।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल की तस्वीर को दिल्ली के द्वारका में स्थित सरकारी स्कूल का बताकर सोशल मीडिया में साझा किया गया।

The post मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पताल की तस्वीर को दिल्ली का सरकारी स्कूल बताया appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں