भिवंडी मनपा सभागृह नेता पद पर भाजपा के श्याम अग्रवाल की नियुक्ति
भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक श्याम अग्रवाल को आज भिवंडी मनपा के सभागृह नेता पद पर नियुक्त किया गया है । सभागृह नेता विलास पाटिल का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद श्री अग्रवाल को महासभा में सभागृह नेता चुना गया।जिनका महासभा में मौजूद नगरसेवकों ने अभिनंदन किया है।
गौरतलब हो कि भिवंडी मनपा के वार्ड क्रमांक 22 के नगरसेवक श्याम अग्रवाल की गणना स्थानीय भाजपा के कद्दावर नेताओ में होती है।जिनकी भाजपा में काफी पैठ मानी जाती है।श्याम अग्रवाल के बदौलत भाजपा को यहां सुंदर कार्यालय भी नसीब हुआ है।शायद यही कारण है कि पार्टी की तरफ से बुधवार को हुए महासभा में श्याम अग्रवाल को विलास पाटिल की जगह सभागृह नेता बनाए जाने की घोषणा महापौर प्रतिभा पाटिल ने किया।इससे पहले श्याम अग्रवाल मनपा में विरोधी पक्षनेता भी रह चुके है।श्याम अग्रवाल को सभागृह नेता बनाए जाने पर महापौर प्रतिभा पाटिल, उप महापौर इमरान वली मोहम्मद स्थायी समिति सभापति के अध्यक्ष हलीम अंसारी, विपक्ष नेता यशवंत टावरे, सभी राजनीति पार्टी के नेताओं, उपस्थित सभी सदस्यों ने श्याम अग्रवाल को बधाई दी।बता दे कि श्याम अग्रवाल को सभागृह नेता बनाए जाने की सबसे ज्यादा खुशी मानसरोवर इलाके में है।क्योंकि मनपा द्वारा इस इलाके में बनाए जा रहे एसटीपी प्लांट का इन्ही के अगुवाई में विरोध चल रहा है।इस नियुक्ति के बाद स्थानीय लोगों में एस टीपी प्लांट हटाने की आस जग गई है।
