भिवंडी पुलिस की नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई , पांच दिन में तीन जगहों पर छापा
पांच गिरफ्तार,डीसीपी का नशेड़ियों पर कार्यवाई की चेतावनी से मचा हड़कंप
भिवंडी पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले मौत के सौदागरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई सख्त कर दी है जिससे नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पिछले पांच दिन में शहर के तीन अलग अलग स्थानों पर छापा मार कर 10 किलो 500 ग्राम गांजे,10 लाख कैस व दो तलवार के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।जबकि डीसीपी व सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले ने आगे भी नशेड़ियों पर नकेल कसने की चेतावनी दी है।जिसे लेकर नशे के सौदागरों में दहसत फैल गया है।
गौरतलब हो कि भिवंडी के डीसीपी योगेश चौहान के आदेश पर पूर्व विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत ढोले व पश्चिम विभाग के सहायक आयुक्त राजेन्द्र गावित के मार्गदर्शन में शहर के सभी छहों पुलिस स्टेशनों ने शहर में गांजा जैसे मादक पदार्थों विक्रताओ की धरपकड़ जोरो से शुरू किया है।इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार व सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कोनगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र पवार व उनकी टीम ने भिवंडी कल्याण रोड स्थित राजनोली बस स्टैंड के जाल बिछाकर दो व्यक्ति को ऑटो रिक्शा नंबर एम एच 04-जेक्यु-7060 नंबर के रिक्शे में से दो किलो 350 ग्राम गांजा सहित रफीक बशीर अंसारी(42),जमालुद्दीन मैनुद्दीन शेख(36) को गिरफ्तार किया है।जिसकी कीमत 46 हजार रुपया व रिक्शा सहित एक लाख 72 हजार रुपये का सामान जप्त किया है।इससे पहले शांतिनगर पुलिस ने एसीपी प्रशांत ढोले व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत के मार्गदर्शन में शांतिनगर के केजीएन चौक स्थित भाजी मार्केट से अब्दुल कादर अब्दुल जब्बार शेख और अकबर हुसैन अब्दुल अजीज शेख को हिरासत में लेकर जब उनके घर की तलाशी लिया तो उनके पास से लगभग 49 हजार 700 रूपए कीमत का चार किलो 970 ग्राम गांजा, 10 लाख 22 हजार 270 रूपए नकद और 11 हजार रूपए के दो मोबाईल सहित कुल 10 लाख 82 हजार 970 रुपए का सामान बरामद किया था।जबकि क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने को मिली मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने स्थानीय गायत्रीनगर इलाके में रिजवान खुर्शीद खान के घर में छापा मारकर दो तलवार सहित उसके घर से 3 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद करते हुए उसे शांतिनगर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया।
