भारत के लिए रवाना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ये है पूरा कार्यक्रम

भारत के लिए रवाना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ये है पूरा कार्यक्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भारत दौरे के लिए उड़ान भर चुके हैं. ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति कल सुबह करीब साढ़े 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे.

 

भारत रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे मित्र हैं और वह भारत की यात्रा के लिए उत्सुक है. उन्होंने कहा कि वह काफी समय पहले से भारत आने को लेकर प्रतिबद्ध थे और भारत के लोगों से मिलने के लिए तत्पर हैं.

 

ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर उनके स्वागत के लिए गुजरात का अहमदाबाद शहर तैयार है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वह रोड शो करेंगे और यहां के क्रिकेट स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे. अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां अमेरिकी राष्ट्रपति की शहर की यात्रा को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं.

 

रोड शो के दौरान ट्रंप साबरमती आश्रम का भी दौरा करेंगे. यहां सारी तैयारियां कर ली गई हैं. महात्मा गांधी के प्रवास के दौरान देश के स्वतंत्रता संग्राम में साबरमती आश्रम मुख्य केंद्र था. योजना के मुताबिक अहमदाबाद हवाईअड्डे पहुंचने पर अमेरिकी राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां से मोदी और ट्रंप 22 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे.

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading