भारत के खिलाफ़ पाकिस्तान के एक्शन का असर पड़ेगा?

भारत के खिलाफ़ पाकिस्तान के एक्शन का असर पड़ेगा?

बीते दिनों भारत में अनुच्छेद-370 हटाने को लेकर फैसला लिया गया है। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से तनाव देखने को मिल रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान में मानों भूचाल आ गया है। पाकिस्तानी सरकार, भारत के इस बड़े कदम से बौखलाई हुई है।

लिहाजा अब वो भारत के खिलाफ कुछ एक्शन कर रही है. भारत से व्यापारिक रिश्ते खत्म कर, राजनयिक संबंधों को बिगाड़कर पाकिस्तान ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वो भारत के इस फैसले के कितने खिलाफ है। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपनी हवाई सीमा(एयरस्पेस) भी बंद कर दी है।

बता दे कि पाकिस्तान का अगला कदम क्या होगा. क्या पाकिस्तान, भारत के खिलाफ किसी बड़े एक्शन की तैयारी में है। इस बात की बस अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच पाकिस्तान बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति(एनएससी) की बैठक में पीएम इमरान ने पाकिस्तानी सेना को अलर्ट पर रहने को कहा है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, पाकिस्तान को भारत में चल रहे उन बयानों से डर सता रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि वो पाक के कब्जे वाले कश्मीर(PoK) को भी लेने की कोशिश कर सकता है। लिहाजा इन बयानों को देखते हुए पाकिस्तान ने अपनी सेना को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति(एनएससी) की बैठक के बाद इमरान खान ने फैसला लिया है कि वह भारत के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों में कमी करेंगे। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्तों को भी तोड़ दिया है।

पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि वो कश्मीर मामले को यूएन तक उठाएगा। जानकारी के मुताबिक इस बैठक के बाद पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भारत लौटने के लिए कह दिया है।

इसके अलावा पाकिस्तान भारत के लिए नियुक्त किए गए अपने उच्चायुक्त को दिल्ली नहीं भेजेगा।पाकिस्तान ने कहा है कि वह कश्मीर मामला संयुक्त राष्ट्र(UN) में उठाएगा।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने बुधवार को यूएन सेक्योरिटी काउंसिल की सदस्य जोआना रोनेका से चर्चा की। इसके बाद देर रात यूएन मानवाधिकार प्रवक्ता ने बयान जारी कर जम्मू कश्मीर के हालात पर चिंता जताई है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading