भारत की अर्थव्यवस्था में सुस्ती का दौर है- मुकेश अंबानी

भारत की अर्थव्यवस्था में सुस्ती का दौर है- मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी यह स्वीकर कर लिया है कि भारत में आर्थिक सुस्ती है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, सऊदी अरब के रियाद में सालाना निवेश मंच ‘फ्यूचर इनवेस्टमेंट इनिशिएटिव’ को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती का दौर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा अगस्त के बाद से किए गए सुधारों का परिणाम आने वाली कुछ तिमाहियों में सामने आएगा।

अंबानी ने सम्मेलन में भविष्य के निवेश प्रयासों पर आयोजित सत्र में कहा, ‘हां, भारतीय अर्थव्यवस्था में हल्की सुस्ती रही है लेकिन मेरा अपना विचार है कि यह अस्थायी है।’

उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों के दौरान जो भी सुधार उपाय किए गए हैं उनका परिणाम सामने आयेगा और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाली तिमाहियों में यह स्थिति बदलेगी।’

भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था कहा जाता रहा है लेकिन पिछली पांच तिमाहियों से उसकी वृद्धि दर में लगातार गिरावट आ रही है और अप्रैल- जून 2019 की तिमाही में यह घटती हुई पांच प्रतिशत पर आ गई।

एक साल पहले इस दौरान जीडीपी वृद्धि दर 8 प्रतिशत की ऊंचाई पर थी। वर्ष 2013 के बाद यह सबसे कम वृद्धि दर है। इसके लिए निवेश में आई सुस्ती और अब खपत एवं उपभोग में आई कमी को बताया जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि ग्रामीण परिवारों में वित्तीय तंगी के साथ रोजगार सृजन में कमी रही है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں