
देश के आर्थिक जगत में मंदी की आशंकाओं के बीच आईएमएफ ने कहा है कि कॉरपोरेट एवं पर्यावरणीय नियामक की अनिश्चितता एवं कुछ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कमजोरियों के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से ‘‘काफी कमजोर’’ है।
हालांकि इसके बावजूद भी आईएमएफ को भारतीय अर्थव्यवस्था में काफी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि इसके बावजूद भारत चीन से बहुत आगे है और विश्व की सबसे तेजी से विकास करने वाली बड़ी अर्थव्यस्था बना रहेगा।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, आईएमएफ प्रवक्ता गेरी राइस ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम नए आंकड़े पेश करेंगे लेकिन खासकर कॉरपोरेट एवं पर्यावरणीय नियामक की अनिश्चितता एवं कुछ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कमजोरियों के कारण भारत में हालिया आर्थिक वृद्धि उम्मीद से काफी कमजोर है।’’
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source