भारत और पाक 1947 से पहले एक ही थे, इसलिए हम अपनी समस्याओं को सुलझा लेंगे- पीएम मोदी

भारत और पाक 1947 से पहले एक ही थे, इसलिए हम अपनी समस्याओं को सुलझा लेंगे- पीएम मोदी

फ्रांस के शहर बिआरित्ज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में जी-7 शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के शीर्ष राष्ट्राध्यक्षों के बीच पीएम मोदी ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर खुलकर बात की. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान कुछ अच्छा करेंगे. दोनों देशों को गरीबी और अशिक्षा से लड़ना है.

इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच जो भी मसले हैं वो द्विपक्षीय हैं. भारत दूसरे देशों के मुद्दों में दखल नहीं देते हैं. इसलिए हम चाहते हैं कि दूसरे देश भी हमारे आतंरिक मुद्दों में दखल देने का कष्ट न करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित अन्य राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी में कहा कि भारत और पाकिस्तान को दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान 1947 से पहले एक ही देश थे. इसलिए हमें विश्वास है कि हम अपनी समस्याओं को बातचीत कर सुलझा लेंगे. हम जम्मू कश्मीर की समस्या भी सुलझा लेंगे.

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी ने कश्मीर के बारे में बातचीत की. हमें उम्मीद है कि वह और पाकिस्तान कुछ अच्छा करेंगे. बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार कश्मीर मामले में मध्यस्थता की बात कह चुके हैं और भारत इसे लगातार दो देशों के बीच का मामला बताता रहा है. आज पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने ही साफ़ कहा कि भारत और पाकिस्तान मिलकर समस्याएं सुलझा लेंगे. कोई और देश इसमें दखल देने का कष्ट करें.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading