मुंबई : इन दिनों देशभर में नागरिकता कानून को लेकर बड़ा हंगामा मचा हुआ है सड़क से लेकर यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में इसको वापस लेने की मांग की जारही है,लेकिन अब ये विरोध प्रदर्शन इससे भी आगे बढ़ गया है ओर क्रिकेट ग्राउंड तक पहुंच चुका है।
मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में भारत ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान कुछ लोगों CAA NRC का विरोध किया है। मैच देखने पहुंचे कुछ लोगों ने NO NRC ,NO CAA और NPR का टी शर्ट पहनकर इसका विरोध किया है। तस्वीर में साफ देख सकते है कि कुछ लोगों का ग्रुप जो है सफ़ेद कलर का T Shirt पहनकर विरोध जाता रहे है।

विरोध करने वाले सभी लोग दर्शक है जो मैच देखने के लिए पहुंचे थे। आपको बता दें कि NRC, NPR और CAA का देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com