नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के तेलंगाना निज़ामाबाद से साँसद धरमपुरी अरविंद ने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ विवादित बयान दिया है. बीजेपी सांसद धरमपुरी अरविंद ने धमकी भरे लहजे में कहा कि मैं असदुद्दीन ओवैसी को क्रेन से उलटा लटकाकर उनकी दाढ़ी काटूंगा।
तेलंगाना के निजामाबाद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद धरमपुरी अरविंद ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ बेहद विवादित बयान दिया है. बीजेपी सांसद धरमपुरी अरविंद ने धमकी भरे लहजे में कहा, ‘मैं तुमको (असदुद्दीन ओवैसी) चेतावनी देता हूं कि मैं क्रेन से उलटा लटकाकर तुम्हारी दाढ़ी काटूंगा. इसके बाद मैं तुम्हारी दाढ़ी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री को लगाकर उसको प्रोमोशन दूंगा.’

निजामाबाद से बीजेपी सांसद धरमपुरी अरविंद ने पहले भी हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ विवादित बयान दिया था. इससे पहले पिछले महीने बीजेपी सांसद धरमपुरी अरविंद ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पर असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था, ‘असदउद्दीन ओवैसी नागरिकता संशोधन कानून को असंवैधानिक और सांप्रदायिक बताकर इसका विरोध कर रहे हैं. मैं पूछता हूं कि क्या ओवैसी पाकिस्तान और बांग्लादेश से चुनाव लड़ना चाहते हैं?’ बीजेपी सांसद धरमपुरी अरविंद ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी लगातार देश को बांटने वाले बयान दे रहे हैं।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source