ब्रेकिंग फेक न्यूज़: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को गोली लगी

“अभी अभी “*पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को मारी गोली पाकिस्तान में”, इस संदेश को खून से लतपथ इमरान खान (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री) के एक वीडियो के साथ साझा किया जा रहा है। ट्विटर और फेसबुक पर प्रसारित इस वीडियो के साथ साझा किये गये संदेश में इस घटना को अभी हाल ही में हुई बताया गया है।

यह वीडियो समान दावे से कन्नड़ भाषा में व्हाट्सअप पर भी प्रसारित है, “ಪಾಕಿಸ್ತಾನದಲ್ಲಿ ಪಾಕ ಪ್ರಧಾನಿಯನ್ನು ಹೊಡೆದಿದ್ದಾರೆ ತಪ್ಪದೆ ನೋಡಿ”।

तथ्य जांच

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि इमरान खान का यह प्रसारित वीडियो पांच साल पुराना है। द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा 7 मई, 2013 को प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, “आज क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान के सर पर चोट लगने से वह घायल हो गए है। पाकिस्तान में हो रहे आम चुनाव के प्रचार अभियान के लिए वो मंच पर जा रहे थे, तभी वो एक फोर्कलिफ्ट से गिर गए थे। 60 वर्षीय इमरान खान और उनके अंगरक्षकों ने अपना संतुलन गंवा दिया और वह ज़मीन पर गिर गए-अनुवादित।” इस प्रकार, सोशल मीडिया में साझा किया गया वीडियो पुराना है और दावे के मुताबिक बंदूक से हमला करने के दावे से असंबंधित है। पिछले साल, एबीपी न्यूज ने इसकी पड़ताल की थी। हालांकि, यूट्यूब से एबीपी न्यूज का वीडियो डिलीट कर दिया गया है।

mran khan

निष्कर्ष के तौर पर, सोशल मीडिया में इमरान खान का खून से लथपथ दिखाने का वीडियो, हाल ही में उन्हें पाकिस्तान में गोली लगने के झूठे दावे से साझा किया जा रहा है।

The post ब्रेकिंग फेक न्यूज़: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को गोली लगी appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں