दिल्ली में भी ख़तरनाक है हालात यहाँ भी NRC की ज़रुरत: मनोज तिवारी

दिल्ली में भी ख़तरनाक है हालात यहाँ भी NRC की ज़रुरत: मनोज तिवारी

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली  में भी एनआरसी को लागू कराने की मांग की है। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की जरूरत है क्योंकि स्थिति खतरनाक होती जा रही है। जो अवैध अप्रवासी यहां बस गए हैं वह सबसे खतरनाक हैं। हम यहां भी एनआरसी को लागू करेंगे।

बता दें कि मनोज तिवारी ने यह मांग ऐसे वक्त में की है जब असम में एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्‍ट में लगभग 19 लाख लोग अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। एनआरसी के राज्‍य समन्‍वयक प्रतीक हजारिका ने बताया कि कुल 3,11,21,004 लोगों को इस लिस्ट में जगह मिली है जबकि 19,06,657 लोग लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्‍त तक एनआरसी की अंतिम सूची जारी करने की अंतिम समय सीमा तय की थी। इस लिस्ट के जारी होने के साथ ही ये तय हो गया है कि मौजूदा वक्त में किसी भारत का नागरिक माना जाए और किसे नहीं। दरअसल, जिनका इस लिस्ट में नाम होगा बस वही देश के नागरिक माने जाएंगे और जिनका नाम नहीं होगा उन्हें भारतीय नहीं माना जाएगा।

एनआरसी से बाहर किए गए लोगों को अब तय समय सीमा के अंदर विदेशी न्यायाधिकरण या फॉरेन ट्राइब्यूनल के सामने अपील करनी होगी। ऐसे में अब दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी NRC को दिल्ली में भी लागू कराने की मांग कर रहे हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading