बेरोजगारों के खाते में हर महीने आएगी ‘सैलरी’, मोदी सरकार का बड़ा प्लान!

साल 2019 में आम चुनाव होने वाले हैं ऐसे में मोदी सरकार जनता को लुभाने के लिए एक बड़ा तोहफा दे सकती है. सरकार देश में बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) को लागू करने की योजना बना रही है. फिलहाल यह स्कीम देश के कुछ राज्यों में चल रही है.

क्या है यूनिवर्सल बेसिक इनकम
इसके तहत देश के हर नागरिक के खाते में बिना किसी शर्त के एक तय राशि डाली जाती है जिससे वह अपनी बेसिक जरूरतों को पूरा कर सकें. जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार पिछले 2 सालों से इस स्कीम पर काम कर रही है. इस स्कीम के तहत कम से कम 20 करोड़ लोगों को लाभ मिलने की संभावना है.

कल कैबिनेट इस स्कीम पर चर्चा कर सकती है. आने वाले बजट में भी इसे पेश करने की उम्मीद की जा रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार आम चुनावों से पहले इस स्कीम को लागू कर देगी. यह लाभ किसे मिले इसपर भी अभी विचार चल रहा है.कल होने वाली बैठक में इस बात पर भी चर्चा हो कती है कि इस स्कीम का लाभ क्या सिर्फ किसानों को दिया जाना चाहिए या इस स्कीम में बेरोजगार लोगों को भी शामिल किया जाना चाहिए.

اپنی رائے یہاں لکھیں