बीजेपी मुस्लिम नेता ने कहा- ‘आज़म खान क फांसी देना चाहिए’

बीजेपी मुस्लिम नेता ने कहा- ‘आज़म खान क फांसी देना चाहिए’

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर निशाना साधा। उन्‍होंने विवादित टिप्‍पणी करते हुए कहा कि आजम खान को फांसी देने दे देनी चाहिए।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी का कहना है कि देश में जब भी कोई गंभीर समस्या पर चर्चा होती है तो विवाद का कारण बनते हैं आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी। आफताब आडवाणी ने कहा कि आजम खान का कहना रहा है कि देश में जिनके भी 3 बच्चे हैं, उनको फांसी दे देनी चाहिए।

उनके इस बयान पर निशाना साधते हुए आफताब आडवाणी ने कहा कि मैं कहता हूं कि आजम खान को फांसी दे देनी चाहिए। क्योंकि आजम खान अच्छे इंसान नहीं हैं। क्योंकि उनकी वजह से देश में हमेशा विवाद होते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आजम खान को फांसी दे दी जाएगी तो सारे विवाद खत्म हो जाएंगे।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading