बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा..?

बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा..?

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का एक बार फिर आपत्तिजनक बयान आया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को राक्षस बता दिया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने ममता की तुलना लंकिनी से कर दी, जिसने हनुमान को लंका जाने से रोका था और कोलकाता को सुरेंद्र सिंह ने लंका बताया है। इस दौरान उन्होंने अखिलेश और मायावती पर भी तंज कसें।

बलिया विधनसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि, इंसान के रूप में ममता बनर्जी राक्षसी परंपरा की है। वह एक बाकी बच गई है। जैसे लंका में लंकिनी राक्षसी थी, जिसने हनुमान जी को रोका था। उसी तरह ममता बनर्जी भी कर रही हैं।

उन्होंने पीएम मोदी की तुलना भगवान श्रीराम और सीएम योगी की तुलना राम भक्त हनुमान के साथ की। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और सीएम योगी ने बंगाल में जीत का परचम फहराया। उन्होंने कहा कि जल्द ही लंका में विभीषण का राज स्थापित किया जाएगा। भाजपा विभीषण की खोज कर रही है।

सुरेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में विभीषण के वंशज भी है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दस-बीस विभीषण मिल चुके है। उसी में से ओरिजनल विभीषण की खोज की जाएगी और राम अभिषेक करके बंगाल की धरती का विभीषण चुनेंगे और विभीषण को सत्ता पर बैठा करके बंगाल में राम राज्य स्थापित किया जाएगा।

اپنی رائے یہاں لکھیں