बीजेपी के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, यह है मामला!

बीजेपी के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, यह है मामला!

पूर्व भाजपा सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। यह एफआईआर गायब हुई लड़की के पिता की तहरीर पर की गई है। बता दें कि कानून की पढ़ाई कर रही 23 साल की एक छात्रा शनिवार से गायब है।

इसी के चलते चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक एस चन्नपा के मुताबिक चिन्मयानंद के खिलाफ शाहजहांपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने बताया कि चिन्मयानंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 364 हत्या करने के लिए अपहरण करना और 506 धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूर्व भाजपा सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर गायब हुई लड़की के पिता की तहरीर पर की गई है।

बता दें कि कानून की पढ़ाई कर रही 23 साल की एक छात्रा शनिवार से गायब है। इसी के चलते चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक एस चन्नपा के मुताबिक चिन्मयानंद के खिलाफ शाहजहांपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चिन्मयानंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 364 हत्या करने के लिए अपहरण करना और 506 धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह रो-रोकर कह रही है कि संत समाज के एक बहुत बड़े नेता ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है।

साथ ही उसने इल्जाम लगाया की वह संत अब उसकी हत्या करवाना चाहते हैं। यह लड़की शनिवार से गायब है। लड़की स्वामी चिन्मयानंद के लॉ कॉलेज की ही छात्रा का है। हालांकि चिन्मयानंद के प्रवक्ता का कहना है कि इल्जाम झूठें हैं और यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading