
भारतीय जनता पार्टी के विवादास्पद विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सूबे में तीन बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल चुकी बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती को मुख्यमंत्री बनने के लिए अगला जन्म लेना होगा।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह भाजपा के कारण तीन बार मुख्यमंत्री बनीं और अब भाजपा का विरोध करना उनके जीवन का तरीका बन गया है।
यदि भाजपा ने उन्हें समर्थन नहीं दिया होता तो वे कभी मुख्यमंत्री नहीं बनतीं।
मुख्यमंत्री बनने के लिए अब उन्हें दूसरा जन्म लेना होगा। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राज धर्म का कोई ज्ञान नहीं है और उन्हें देश की जनता ने पहले ही नकार दिया है। भाजपा विधायक विवादास्पद बयान देने के लिए चर्चित हैं।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source