बाबरी मस्जिद फैसला: कंगना रनौत सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने दी प्रतिक्रिया!

बाबरी मस्जिद फैसला: कंगना रनौत सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने दी प्रतिक्रिया!

अयोध्या मामले में आए सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले का बॉलीवुड कलाकारों ने भी स्वागत किया हैl

सेलेब्रिटीज ने लोगों से इसके साथ ही शांति और सद्भावना बनाएं रखने की अपील की हैंl भारत के इतिहास में सर्वोच्च न्यायालय ने दशकों पुराने राम जन्मभूमि-बाबरी ढांचा भूमि विवाद मामले पर आज फैसला सुनाया।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एसए बोबडे, न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर की 5-न्यायाधीशों की पीठ ने लंबे समय से लंबित अयोध्या का फैसला दे दिया है। l

हुमा कुरैशी का बयान
फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने फैसले का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों आज आए अयोध्या केस पर फैसले का सम्मान कीजिएl हम सभी को एक देश के तौर पर इससे एक साथ उबरते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता हैंl’

कुनाल कपूर ने दी प्रतिक्रिया
कुनाल कपूर ने कहा, ‘यह समय शांति और सौहार्दता को बनाए रखने का हैंl हमें एक दूसरे के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता हैं और एक अटूट और समावेशी भारत बनाना हैl’

कंगना रनौत की प्रतिक्रिया
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने अयोध्या के फैसले पर कहा, ‘सर्वोच्च न्यायालय का यह फैसला यह दर्शाता है कि हम एक-दूसरे के साथ शांति से रह सकते हैंl यह हमारे देश की खूबसूरती हैंl हमें विविधता में एकता की बात को समझते हुए इसका पालन करना चाहिएl’

चेतन भगत की प्रक्रिया
इसपर लेखक चेतन भगत ने लिखा, ‘चाहे कुछ भी हो जाए कोई भी भगवान अशांति नहीं चाहेंगे। इसे ऐसे ही रखने की आवश्यकता हैं।

मधुर भंडारकर का बयान
फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने इसपर लिखा, ‘माननीय सर्वोच्च न्यायालय का अयोध्या पर दिए गये फैसले का सम्मान करना चाहिएl अंत में यह कई वर्षों से लंबित मामला सुलझ गया हैl’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की शांति की अपील
कई बॉलीवुड कलाकारों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। पीएम ने ट्वीट किया, ‘सर्वोच्च न्यायालय कल अयोध्या पर फैसला सुनाएगा।

पिछले कुछ महीनों से इस मुद्दे पर लगातार सुनवाई हो रही थी और पूरा देश उत्सुकता के साथ इसे देख रहा था। जब सुनवाई चल रही थी, समाज के सभी वर्गों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रयास किए, जो बहुत सराहनीय है।’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading