बाबरी मस्जिद पर फैसला सुनाने से पहले चीफ़ जस्टिस ने यूपी डीजीपी और चीफ़ सेक्रेटरी को तलब किया!

बाबरी मस्जिद पर फैसला सुनाने से पहले चीफ़ जस्टिस ने यूपी डीजीपी और चीफ़ सेक्रेटरी को तलब किया!

रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में फैसला आने वाला है। एक तरफ फैसले से पहले केन्द्र ने सरकार राज्य सरकारों को अलर्ट जारी किया है तो दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह और चीफ सेक्रेट्री राजेंद्र तिवारी को तलब किया है।

रंजन गोगोई दोनों अफसरों से आज दिन में मिलेंगे। माना जा रहा है कि अयोध्या पर संभावित फैसले से पहले की तैयारियों को लेकर यह मुलाकात हो सकती है।

बता दें कि 17 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई रिटायर हो रहे हैं। लिहाजा उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक इस विवाद पर फैसला आ सकता है।

इसके मद्देनजर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में शान्ति हर हाल में बनाए रखने के लिए अधिकारी पूरी तरह सजग और तत्पर रहें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

शरारती तत्वों एवं माहौल खराब करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलों एवं जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने अयोध्या सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں