बाबरी फैसला सुनाने वाले जजों को मिले भारत रत्न- बीजेपी नेता

बाबरी फैसला सुनाने वाले जजों को मिले भारत रत्न- बीजेपी नेता

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अयोध्या मामले में फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों को भारत रत्न देने की मांग की है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, बलिया के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक ने सोमवार शाम को अपने बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पांचों न्यायाधीशों ने राम मंदिर मसले पर ऐतिहासिक फैसला दिया है।

देश के 130 करोड़ लोग इस फैसले से खुश हैं। देश के लोकतंत्र के इतिहास में यह पहला फैसला है, जिसकी सभी लोग सराहना और स्वागत कर रहे हैं।

ऐसा फैसला देने वाले न्यायाधीश वास्तव में देश के रत्न हैं। इन सभी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने ओवैसी को बाबर का वंशज करार देते हुए कहा कि न्यायालय के फैसले का सम्मान न करने वाले ओवैसी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदम दर्ज हो।

ज्ञात हो उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट ने अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला विराजमान का हक माना है।

साथ ही फैसले में सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही कहीं पांच एकड़ जमीन देने को कहा है। गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने अयोध्या विवाद पर लगातार 40 दिन तक सुनवाई के बाद नौ नवंबर को अपना फैसला सुनाया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading