बाबरी फैसला: बीजेपी के इस मुस्लिम नेता ने ओवैसी को लेकर दिया बड़ा बयान!

बाबरी फैसला: बीजेपी के इस मुस्लिम नेता ने ओवैसी को लेकर दिया बड़ा बयान!

बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने बड़ा हमला बोला है। शाहनवाज़ हुसैन ने ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा है कि लोगों फैसले से क्यों खुश नहीं है जबकि देश का हिन्दू मुस्लिम दोनों खुश हैं

वन इंडिया पर छपी खबर के अनुसार, अयोध्या विवाद में राम जन्मभूमि के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सार्वजनिक तौर पर नाखुशी जाहिर की है।

देश का सभी हिन्दू मुस्लिम खुश है
उनकी इस प्रतिक्रिया पर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने जोरदार पलटवार किया है। हुसैन ने दावा किया है कि इस फैसले के बाद देशभर के हिंदू और मुस्लिमों ने जिस तरह की शांति और एकजुटता दिखाई है, उसी ने ओवैसी को परेशान कर दिया है।

ओवैसी पर शाहनवाज़ हुसैन का हमला
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से असंतोष जताने के लिए भाजपा ने रविवार को ओवैसी पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि, “एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी स्थाई तौर पर नाखुश रहते हैं, वह कभी भी संतुष्ट नहीं हो सकते।

शाहनवाज़ हुसैन का बयान
जब हिंदू और मुसलमान खुश हैं तो वो कैसे खुश रह सकते हैं? जब पूरे देश ने फैसले पर एक सुर में खुशी जाहिर की है तो वो नाखुश क्यों हैं?” अयोध्या पर आए फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि, “फैसले के बाद भारत में शांति कायम रही और अब सब लोग सौहार्द के साथ रह सकते हैं। लोगों का धैर्य आखिरकार काम आया, कल एक शुभ दिन था।”

ओवैसी का बयान
गौरतलब है कि शनिवार को अयोध्या पर फैसला आने के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने उससे सार्वजनिक तौर पर असहमति जताई थी। उन्होंने फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, ‘भारत के मुस्लिम को खैरात की जरूरत नहीं है।

हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं
हमें संविधान पर पूरा भरोसा है, हम अपने कानूनी हक की लड़ाई लड़ रहे थे। हमें जमीन के प्रस्ताव को ठुकरा देना चाहिए।’ औवैसी ने कहा, ‘मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं हूं।

पर्सनल लॉ के वकील ने भी नाखुशी जाहिर की
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वकीलों ने भी कहा कि वे इस फैसले से सहमत नहीं हैं। हम मस्जिद के लिए जमीन खरीद सकते हैं।’ बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को जो 5 एकड़ जमीन दिया जाना सुनिश्चित किया है, उसी पर ही वह भड़काऊ बयान देते नजर आए।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں