बलापुर वासियो ने किया कर्तव्यदक्ष पुलिस निरिक्षक गजानन शेळके का सत्कार

बालापुर:- हाल ही मे अकोला के तहसील बालापुर थाने की कमान संभालते ही अपनी कर्तव्यदक्षता का परिचय देने वाले पुलिस निरीक्षक गजानन शेळके को पुष्पगुच्छ देकर उन्के कार्यो की सराहना करते हुए सत्कार किया गया।इस समय बालापुर निवासी मोहम्मद आसीफ़,साद अहमद शेख,मो.दनिश अदि उपस्थित थे।बता दे की ग्राम पारस मार्ग के समीप कुछ ही दुरी पर राज्यमहामार्ग से सटे एक ढाबे पर बीते दिनो कुछ अज्ञात बदमाशो ने लुटपाट के उद्देश्य से ट्रक चालक को जख्मी कर फरार होगए थे,जिन्हे तलाश करना काफी मुश्किल नजर आरहा था किंतु पुलिस निरिक्षक गजानन शेडके ने केवल पांच ही दिन मे आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया ।बालापुर थाने की कमान संभालने के पश्चात उन्होने ने यातायात व्यवस्था को सुधारने विभिन्न योजनाए बनाई,साथ ही शहर मे पुलिस गश्त(पेट्रोलींग) भी बढाई ताकी शहर मे कोई अनुचित घटना पेश न आए।उन्के उक्त कार्यो की सराहना करते हुए बालापुर वासियो ने स्थानीय रेस्ट हाउस में उन्का सत्कार किया।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading