बड़ी खबर LIVE: 3 जिंदा कारतूस के साथ संसद में एंट्री कर रहे शख्स को पुलिस ने किया रिहा 


महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद हवाई अड्डे का नाम छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा किया


NRI व्यापारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप, मामला दर्ज


दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का निर्देश- लापता लोगों को पता लगाए और अज्ञात शवों का विवरण दे पुलिस


कोरोनावायरस: राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन 7 मार्च तक रहेगा बंद


दिल्ली: 3 जिंदा कारतूस के साथ संसद में एंट्री कर रहे शख्स को पुलिस ने किया रिहा

दिल्ली में संसद भवन से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया शख्स 3 जिंदा कारतूस लेकर संसद भवन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि बाद में शख्स को रिहा कर दिया गया है।


पाकिस्तानी सेना की चौकियों को निशाना बनाने के लिए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों और तोपखाने के गोले को किया गया इस्तेमाल

सेना की टुकड़ियों ने हाल ही में कुपवाड़ा सेक्टर के सामने स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकियों को निशाना बनाने के लिए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों और तोपखाने के गोले का इस्तेमाल किया। यह जम्मू-कश्मीर में घुसपैठियों को भारतीय क्षेत्र में धकेलने के लिए पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में था।


दिल्ली: संसद भवन से एक शख्स गिरफ्तार, 3 जिंदा कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस ने आज गेट -8 के माध्यम से संसद में प्रवेश करने वाले अख्तर खान शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके जेब से 3 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।


दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हुई

दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हुई जिनमें से 44 मौतें जीटीबी अस्पताल, 5 आरएमएल अस्पताल, 3 एलएनजेपी अस्पताल और एक मौत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में हुई है।


ग्रीस में 21 नए कोरोनो वायरस की पुष्टि


दिल्ली हिंसा मामला: अब तक 654 केस दर्ज हैं, 47 केस आर्म्स ऐक्ट के तहत दर्ज

दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 654 केस दर्ज हुए हैं जिनमें से 47 केस आर्म्स ऐक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। 1820 लोगों को या को गिरफ्तार किया गया है या फिर हिरासत में लिया गया है।


कोरोना वायरस: बीएमसी ने 24×7 हेल्पलाइन जारी किया है


कन्नड़ विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुलाकात की

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ कन्नड़ विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुलाकात की।


कोरोना वायरस पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे बोले- घबराने और मास्क पहनने की कोई जरूरत नहीं

कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगले 10 से 15 दिनों के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को घबराने और मास्क पहनने की कोई जरूरत नहीं है।



कोरोना वायरस से दहशत, दिल्ली सरकार के बाद पंजाब सरकार ने बायोमेट्रिक हाजिरी पर लगाई रोक

चीन के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन चुका कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से फैल रहा है जिसके मद्देनजर दिल्ली सरकार के बाद पंजाब सरकार ने बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने पर गुरुवार को रोक लगा दी। इससे पहले दिल्ली सरकार ने नगर निगमों, स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों और अस्पतालों के अधिकारियों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

लोकसभा से कांग्रेस सांसदों के सस्पेंशन पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा- बदले की भावना से कार्रवाई हुई।

कांग्रेस सांसदों के निलंबन पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये स्पीकर का फैसला नहीं है। ये सरकार का फैसला है। ये बदले की भावना से कार्रवाई हुई। हम सरकार के आगे झुकेंगे नहीं। सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सरकार के खिलाफ पूरा विपक्ष एकसाथ है। पिछले दो दिन से स्पीकर ओम बिड़ला सदन से नहीं आए हैं।


पाकिस्तान के ट्रक ड्राइवरों को कोरोना वायरस के चलते अटारी में स्कैन किया जा रहा है: गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान के ट्रक ड्राइवरों को कोरोना वायरस के चलते अटारी में स्कैन किया जा रहा है। सरकार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निरंतर सतर्कता और निरंतर निगरानी सुनिश्चित कर रही है।


नीरव मोदी की पांचवीं बार जमानत याचिका खारिज

ब्रिटेन की अदालत ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की पांचवीं बार जमानत याचिका खारिज कर दी है।


दिल्ली हिंसा : नुकसान के अनुसार मुआवजे दिए जाने की मांग

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने दिल्ली हिंसा को लेकर सीएम अरविन्द केजरीवाल को पत्र लिखा है। साथ ही ये सुझाव दिया है कि मुआवजे को दो गुना किया जाना चाहिये। वहीं मांग की है कि, क्षति के बारे में पता लगाने के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाना चाहिए। ताकि इससे पीड़ित को उचित मुआवजा मिल सके क्योंकि कुछ मामलों में पीड़ित को मिलने वाला मुआवजा, उसको हुए नुकसान की तुलना में काफी कम है। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम ने बताया कि, “ हमें पता चला है कि घर के एक सदस्य को एक परिवार माना जाएगा और उसे केवल एक ही मुआवजा दिया जाएगा। यह अन्यायपूर्ण है।”

राजस्थानः जयपुर के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओले पड़े


जब न्याय की जीत होती है, तो यह जीत होगी: न्यायमूर्ति एस मुरलीधर

दिल्ली हाई कोर्ट में अपने विदाई समारोह के दौरान न्यायमूर्ति एस मुरलीधर ने कहा कि जब न्याय की जीत होती है, तो यह जीत होगी। सच्चाई के साथ न्याय किया जाएगा। बता दें कि(न्यायमूर्ति एस मुरलीधर को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है।


महिला टी-20 विश्व कपः ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में बनाई जगह, 8 मार्च को भारत से होगा मुकाबला


चेरिंग दोरजे लद्दाख बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू-कश्मीर मंत्री चेरिंग दोरजे को लद्दाख बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।


अभी तक हमें ईरानी दूतावास से कोई रिपोर्ट नहीं आई है: विदेश मंत्रालय


कश्मीर घाटी में ब्रॉडबैंड सेवाओं को बहाल किया गया

कश्मीर घाटी में ब्रॉडबैंड सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। पहले यह सुविधा सिर्फ सरकारी कार्यालयों और घाटी में अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए बहाल की गई थी।


दिल्ली हिंसा: जिस कार में बैठकर आरोपी शाहरुख भागा था वो कार बरामद कर ली गई है- दिल्ली पुलिस सूत्र

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने उस कार को बरामद कर लिया है जिसमें शाहरुख (जिसने 24 फरवरी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाई थीं) भाग गया था।


कोरोना वायरस के चलते फिलहाल ​​भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन स्थगित

विदेश मंत्रालय रवीश कुमार ने कहा, “भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी को हिस्सा लेना था, दोनों देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सुझाव दिया कि वर्तमान में यात्रा नहीं की जानी चाहिए। इसलिए आपसी सहमति से निर्णय लिया गया है कि शिखर सम्मेलन की तारीख पुनर्निर्धारित की जाएगी।”


ईरान में कोरोना वायरस से 15 और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 107 हुई


कोरोना वायरस के चलते दिल्ली में 5वीं क्लास तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद, आदेश जारी

कोरोना वायरस के खतरे के चलते दिल्ली में 5वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दे दिया गया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बात की जानकारी दी है।


कोरोना वायरस: दिल्ली सरकार के दफ्तरों में फिलहाल बायोमेट्रिक उपस्थिति को निलंबित किया गया

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपने कार्यालयों में अस्थायी रूप से बायोमेट्रिक अटेंडेंस को बंद कर दिया है।


कोरोना वायरस का मांस, अंडा या मछली से कोई संबंध नहीं: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “कोरोना वायरस के बारे में जानकारी न होने के कारण कुछ लोग पैनिक कर रहे हैं। पशुपालन, डेयरी और डेयरी विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना वायरस का मांस, अंडा या मछली से कोई संबंध नहीं है।”


पार्टी के सात संसदों के निलंबन पर अधीर रंजन जौधरी बोले- मैंने भी विरोध किया था, मुझे क्यों नहीं निलंबित करते

पार्टी के सात सांसदों को निलंबित करने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “यहां तानाशाही चलती है। यह नहीं चाहते कि दिल्ली हिंसा पर चर्चा हो। हम सब ने विरोध किया था। मैंने भी विरोध किया था, यह लोग मुझे क्यों नहीं निलंबित करते।”


निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की मांग पर 23 मार्च को होगी अगली सुनवाई


देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हुई

देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति के टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव आया है।


लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस के 7 लोकसभा सांसदों को इस बजट सेशन के लिए निलंबित किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कांग्रेस के सात लोकसभा सांसदों को इस बजट सेशन के लिए निलंबित कर दिया है। कांग्रेस के सात निलंबित सांसदों में गौरव गोगोई, पीएन प्रथापन, डीन कुरीकोस, आर उन्नीथन, मनिकम टैगोर, बेनी बेहन और गुरजीत सिंह औजला के नाम शामिल हैं।


दिल्ली हिंसा: कड़कड़डूमा कोर्ट से AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज


दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी होने पर निर्भया की मां ने जताई खुशी

दोषियों के खिलाफ ताजा डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां ने कहा, “आज चौथा डेथ वारंट जारी हो गया। अब उम्मीद है कि यह डेथ वारंट फाइनल हो, उसी तारीख पर इनको फांसी हो और निर्भया को इंसाफ मिले। जब तक उनको फांसी नहीं होती है तब तक हम हर पल लड़ने के लिए तैयार हैं, क्योंकि जब तक उनको फांसी नहीं होगी वो नया पैतरा करेंगे।”


यूपी में सभी पुलिस कर्मियों और अफसरों की छुट्टी पर होली तक रोक, सुरक्षा के मद्देनजर आदेश

उत्तर प्रदेश में सभी पुलिस कर्मियों और अफसरों की छुट्टी पर होली तक रोक लगा दी है। सुरक्षा के मद्देनजर यह देश जारी किया गया है।

दिल्ली हिंसा: AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा मामले में आम आदी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली कोर्ट में सरेंडर करने के लिए ताहिर हुसैन ने एक याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिका खरिज होने के बाद पुलिस ने ताहिर हुसैन ने गिरफ्तार कर लिया है।



निर्भया के दोषियों को 20 मार्च को होगी फांसी, कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट


दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर प्रदर्शन, निर्भया के दोषियों को फांसी देने की मांग

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर निर्भया के दोषियों के लिए फांसी की मांग करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया है। पटियाला में थोड़ी ही देर में निर्भया के दोषियों को नया डेथ वारंट जारी करने की याचिका पर सुनवाई शुरू होगी।


कोरोना वायरस पर राहुल बोले- मोदी सरकार बनाए ठोस योजना, टाइटैनिक के कैप्टन की तरह न दे बयान

लोकसभा और राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन द्वारा कोरोना वायरस पर बयान दिए जने के बाद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संकट सरकार के नियंत्रण में है, यह बात ठीक टाइटैनिक के कैप्टन की तरह है कि यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनका जहाज डूब नहीं सकता। इस संकट से निपटने के लिए जरूरत है कि सरकार एक ठोस योजना बनाए और उस पर अमल करे।”


हम ताहिर हुसैन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं: दिल्ली पुलिस कमिश्नर

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा, “हम आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं, हम जल्द ही उन्हें पेश करेंगे।”


उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा के लिए गठित शांति कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आज उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा के लिए गठित शांति कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उपराज्यपाल ने कहा, “धीरे-धीरे सामान्य स्थिति बन रही है। सभी स्कूल चल रहे हैं। जितना भी नुकसान हुआ उसके लिए सरकार मुआवजा देगी। अगर अमन समिति चाहती है तो वो पुलिस के साथ हिंसाग्रस्त इलाके जाएं और वहां बताएं कि हम सबको साथ रहना चाहिए।”


स्क्रीनिंग के लिए भाहत की मेडिकल टीम ईरान पहुंची: विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान में फंसे भारतीयों और उनके परिवारों के लिए सूचना दी है। उन्होंने कहा, “स्क्रीनिंग के लिए हमारी मेडिकल टीम आज ईरान पहुंची है। शाम तक क्यूम में पहला क्लिनिक स्थापित करने की उम्मीद है। स्क्रीनिंग प्रक्रिया तुरंत शुरू हो जाएगी।”


लखनऊ ने खुले में मीट-मछली की बिक्री पर लगी रोक, कोरोना वायरस के खतरे के चलते फैसला

कोरोना वायरस के खतरे के देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की ओर जारी आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, लखनऊ में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। हालांकि यह आदेश पहले से ही लागू है, लेकिन इसका अनुपालन ठीक से नहीं हो रहा था। लखनऊ में कई जगह खुले में धड़ल्ले से मांस और मछली की बिक्री हो रही थी।

सरकार को लेकर युवा काफी गुस्से में हैं, बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है: तेजस्वी यादव

बेरोजगारी के मुद्दे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “सरकार को लेकर युवा काफी गुस्से में हैं क्योंकि बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, नीति आयोग में बिहार हर मामलों में पीछे है। सरकार को जवाब देना चाहिए कि बिहार विकास दर में क्यों पीछे है? बिहार में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी क्यों है,बिहार सबसे नीचे क्यों?”

दिल्ली हिंसा के खिलाफ NSUI का शांति मार्च, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

दिल्ली हिंसा के खिलाफ एनएसयूआई के कार्यकता दिल्ली में शांति मार्च निकाल रहे हैं। शांति मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।


कोरोना वायरस को लेकर लोग जागरूक हो इसके लिए सरकार प्रचार करे: अखिलेश यादव

लोकसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार प्रचार करने में आगे है। यह गंभीर बीमारी है। सभापति महोदय यह दुनिया के बाद भारत में आई है। बीमारी का प्रचार इतना करें कि इसको रोका जाए। लोग डरें नहीं। उन्होंने कहा कि वैसे भी यह सरकार बहुत डराती है। सरकार कोरोना वायरस के लिए अलग से व्यवस्था करे।

देश के विभिन्न क्षेत्रों में वायरोलॉजी संस्थान होना चाहिए: कनिमोझी

लोकसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद कनिमोझी ने लोकसभा में कहा, “पुणे में सिर्फ एक वायरोलॉजी संस्थान है। यह पर्याप्त नहीं है। हमारे पास देश के विभिन्न क्षेत्रों में यह संस्थान होना चाहिए।”


TMC सांसद सौगत राय ने कोरोना वायरस पर सरकार को दिए सुझाव

लोकसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने कोरोना वायरस पर बोलते हुए कहा कि सरकार पर को इस पर जागरूकत अभियान चलाने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि टीवी पर इस बारे में प्रचार के जरिए जानकारी देने की जरूरत है।

राज्यसभा के बाद अब लोकसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा, सांसद दे रहे हैं सुझाव

राज्यसभा के बाद अब लोकसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा हो रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार को कई अहम सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंधन सरकार को जागरुकता अभियान चलाना चाहिए।

दिल्ली: लद्दाख के बीजेपी सांसद जमैया त्सेरिंग नामग्याल मास्क पहनकर संसद पहुंचे


केरल विधानसभा से विपक्ष ने किया वॉक आउट

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने आज राज्य सड़क परिवहन निगम की हड़ताल के विरोध में केरल विधानसभा से वॉकआउट किया।


AAP सांसद सुशील कुमार मास्क पहनकर संसद पहुंचे


2017 SSC परीक्षा पेपर लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट का परीक्षाओं को रद्द करने से इनकार

2017 एसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एसएससी द्वारा आयोजित 2017 सीजीएल परीक्षाओं को रद्द करने से इनकार कर दिया है।


हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

दिल्ली हिंसा पर राज्यसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्री का राज्यसभा में बयान, कहा- जांच के लिए खुलेंगी 19 लैब, WHO के संपर्क में सरकार

राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस से जुड़े मामलो की जांच के लिए 19 लैब खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार डब्ल्यूएचओ के संपर्क में है।

राज्यसभा में कोरोना वायरस पर कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने सरकार को दिए कई सुझाव

राज्यसभा में कोरोना वायरस पर सुझाव देते हुए कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने केंद्र सरकार को कई अहम सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस पर डब्ल्यूएचओ से समन्वय बात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट और बाकी सार्वजनिक जगहों पर यह बोर्ड लगाया जाना चाहिए कि लोगों को इस स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।


गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में उठाया दिल्ली हिंसा का मामला

राज्यसभा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, “चूंकि सरकार ने 11 मार्च को दिल्ली हिंसा पर चर्चा करने का निर्णय लिया है, हम अनुरोध करते हैं कि यदि सरकार सदन के पटल पर कोई वक्तव्य देती है, तो चर्चा केवल उसी तक ही सीमित होनी चाहिए।”

लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का राज्यसभा में बयान, कहा, अब तक देश में 29 मामले कोरोना वायरस मिले

राज्यसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा हो रही है। इस पर बयान देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि अब तक देश में 29 मामले कोरोना वायरस मिले है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकोप से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन बेड तैयार किए गए हैं।


लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, दिल्ली हिंसा पर चर्चा कराने की मांग

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। कार्यवाही शुरू होते ही सदन में विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया है। विपक्ष की मांग है कि दिल्ली हिंसा पर सरकार चर्चा कराए। इसके साथ ही कोरोना वायरस पर भी चर्चा की मांग की जा रही है।


महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भरतीय टीम फाइनल में पहुंची, पहला सेमीफाइनल बारिश के चलते रद्द

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है, और लीग स्टेज के दौरान अंक तालिका में शीर्ष पर रहने की वजह से भारतीय टीम सीधे फाइनल में पहुंच गई है। यह पहला मौका है, जब महिला भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगी।


राजस्थान: जिस होटल में इटली से भारत घूमने आए लोगों का ग्रुप ठहरा था वहां के कर्मचारियों का जिला प्रशासन ने सैंपल लिया

राजस्थान के झुंनझुनूं के जिस होटल में इटली से भारत घूमने आए लोगों का ग्रुप ठहरा था वहां के कर्मचारियों का जिला प्रशासन ने सैंपल लिया है। जिला कलेक्टर यूडी खान ने कहा, “हमने एक अस्पताल को चुना है, जिसमें एक कमरा अलग से बनाया गया है कि कोई मरीज मिलें तो उनका इलाज किया जा सके।”

दिल्ली हिंसा पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में दिया नोटिस


कर्नाटक: सीएम बीएस येदियुरप्पा बजट 2020-21 पेश करने विधानसभा पहुंचे


देश में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप पर स्वास्थ्य मंत्री लोकसभा में 12 और राज्यसभा में 2 बजे देंगे बयान

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में और 2 बजे राज्यसभा में अपनी बात रखेंगे।


हिमाचल प्रदेश: लाहौल और स्पीति हुई बर्फबारी


दिल्ली हिंसा पर चर्चा के लिए TMC ने राज्यसभा में चर्चा के लिए नोटिस दिया


कपिल सिब्बल ने ट्रंप की भारत यात्रा के परिणाम चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने अमेरिकी राष्ट्रपति की हालिया भारत यात्रा का परिणाम’ पर छोटी अवधि की चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया है।


हमें उम्मीद है कि आज नया डेथ वारंट जारी हो जाएगा: निर्भया की मां

निर्भया की मां ने कहा, “जिस तरह से बार-बार फांसी टली है हम सोच भी नहीं सकते हैं कि हमारा संघर्ष पूरा हो गया है। कल जैसे ही दया याचिका खारिज हुई हमने शाम को अर्जी लगा दी, आज 2 बजे सुनवाई है। हमें उम्मीद है कि आज नया डेथ वारंट जारी हो जाएगा।”


मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में आज सुबह एक गोदाम में लगी आग अब बुझ गई है


कोरोना वायरस के चलते जम्मू-कश्मीर में बरती जा रही है सावधानी


हैदराबाद: कोरोना वायरस से बचने के लिए मंदिर में खास पूजा

हैदराबाद एक मंदिर के कोरोना वायरस से बचने के लिए खास पूजा की गई। मंदिर के पूजारी ने कहा कि चिलकूर बालाजी हमें कोरोना वायरस से बचाते हैं।


मुंबई: जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल के घर पर ईडी का छापा

मुंबई में जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल के घर पर कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है।


मुंबई: जोगेश्वरी इलाके में गोदाम में लगी आग पर पाया गया काबू

मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में गोदाम में लगी आग अब नियंत्रण में है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।


AIMIM नेता वारिस पठान को कर्नाटक पुलिस ने दूसरी बार भेजा नोटिस, विवादित बयान देने का आरोप

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान को कर्नाटक पुलिस की तरफ से दूसरा नोटिस जारी किया गया है। कलबुर्गी पुलिस की तरफ से जारी नोटिस में वारिस पठान को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वारिस पठान पर उनके उस बयान के बाद केस दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम 15 करोड़ ही सौ के ऊपर भारी हैं।


اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading