बड़ी खबर LIVE: शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन के बीच धारा 144 लागू, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात


शाहीन बाग में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, धारा 144 लागू करने की खबर

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। धारा 144 लागू करने की भी खबर आ रही है।


यूपी के चंदौली में गंगा नदी में नाव डूबने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लापता 5 लोगों की तलाश

उत्तर प्रदेश के चंदौली में गंगा नदी में नाव डूबने के बाद से लापता हुए 5 लोगों की तलाश जारी है। कल शाम को गंगा नदी में नाव डूब गई थी। तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


भारत को लगा दूसरा झटका, पृथ्वी शॉ 14 रन बनाकर आउट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर जारी है। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (12 रन) और चेतेश्वर पुजारा (9 रन) क्रीज पर हैं।

हैदराबाद: मलकपेट क्षेत्र में एक घर में एलपीजी सिलेंडर धमाका, चार लोग घायल

हैदराबाद में कल रात मलकपेट क्षेत्र में एक घर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। चारों घायलों की हालत स्थिर हैं।


दिल्ली: जाफराबाद में सामान्य हो रहे हैं हालात, इलाके में सुरक्षा बलों तैनाती जारी


हैदराबाद में छठी क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने 5वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी


उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात हो रहे हैं सामान्य, इलाके से सामने आई ताजा तस्वीरें

उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीते दिनों हिंसा प्रभावित जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर और सीलमपुर में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। लोगों की फिर से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में वापसी हो रही है।


हिमाचल प्रदेश में शमिला समेत कई जिलों में हुई बर्फबारी


चीन में कोरोना वायरस से 35 और मौतें, 573 नए मामले सामने आए


यूपी के चंदौली में गंगा नदी में नाव डूबने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 5 लापता, अब तक कोई खबर नहीं

उत्तर प्रदेश के चंदौली में गंगा नदी में नाव पलटने से हादसा हो गया है। नाव पलटने के बाद से 5 लोग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव का काम जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार शाम को हुआ था। तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन अब तक लापता लोगों की कोई खबर नहीं मिली है।


اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading