बड़ी खबर LIVE: निर्भया के दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल में खुद को किया घायल


अंतर्राष्ट्रीय बाजार के कारण इस महीने में एलपीजी की कीमतें बढ़ी हैं: धर्मेंद्र प्रधान

एलपीजी के दाम बढ़ने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय बाजार के कारण इस महीने में एलपीजी की कीमतें बढ़ी हैं। जैसे संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक, अगले महीने कीमतें घटने की भी संभावना है। सर्दियों में एलपीजी की खपत बढ़ने के कारण उसके ऊपर दबाव आता है।”

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे फिसलकर 71.80 पर खुला

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे फिसलकर 71.80 पर खुला है।

चेन्नई: कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग के दौरान क्रेन गिरी, 3 असिस्टेंट डायरेक्टर की मौत, 10 लोग घायल

चेन्नई में कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग के दौरान क्रेन गिरने से 3 असिस्टेंट डायरेक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 लोग जख्मी हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा बुधवार रात 9.30 बजे हुआ। उस वक्त चेन्नई के पास ईवीपी फिल्म सिटी में एक सीन की शूटिंग हो रही थी। हादसे में फिल्ममेकर और डायरेक्टर शंकर बाल-बाल बच गए।


बाबरी मस्जिद बनाने की पहल भी सरकार को करनी चाहिए: नवाब मलिक

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा, “मस्जिद बनाने के लिए जमीन देने की बात कही गई है, विवाद खत्म हो रहा है तो मस्जिद का ट्रस्ट बनाने की पहल भी सरकार करे। मस्जिद बने यह पहल भी सरकार की तरफ से होनी चाहिए। बीजेपी मंदिर के नाम पर देश में पिछले 25 सालों से राजनीति कर रही थी।”

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर ट्रक-कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में जतवाल के पास जम्मू-पठानकोट हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर में एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पटना में राहुल गांधी के लगे पोस्टर, लिखा- आरक्षण खत्म होने देंगे

बिहार की राजधानी पटना में की जगहों पर राहुल गांधी के पोस्टर लगे है। पोस्टर में लिखा है, ‘’आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे।’’


उपहार सिनेमा अग्नीकांड: पीड़ितों की क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

उपहार सिनेमा अग्नीकांड में सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ितों द्वारा दायर की गई क्यूरेटिव याचिकाओं को खारिज कर दिया है।


उत्तर प्रदेश: मऊ में एक इंटर कॉलेज के प्रबंधन ने छात्रों से कहा- चीटिंग करें, पकड़े जाने पर अनुशासन बनाए रखें

उत्तर प्रदेश के मऊ में हरिवंश मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने बोर्ड की परीक्षा में छात्रों को निर्देश दिया कि परीक्षा में चीटिंग करके उत्तर लिखें और जब आप पकड़े जाएं तो अनुशासन बनाए रखें।


तिरुपुर जिले में सड़क हादसे के बाद केरल के सीएम ने घायलों को मदद पहुंचाने के निर्देश दिए

तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में केरल रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर के बाद केरल मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पलक्कड़ के जिला कलेक्टर को हादसे में घायल लोगों को आपातकालीन चिकित्सा प्रदान करने का निर्देश दिया है। मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

सीएमओ ने आगे कहा, “राज्य के परिवहन मंत्री एके शशिंद्रन और मंत्री वीएस सुनील कुमार मदद और आगे की कार्यवाही में समन्वय के लिए तमिलनाडु के तिरुपुर (जहां केरल राज्य सड़क परिवहन निगम बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई) पहुंच रहे हैं।”


तिहाड़ जेल में निर्भया केस के दोषी विनय ने सिर में टक्कर मारकर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश

तिहाड़ जेल अधिकारी के मुताबिक, निर्भया केस में दोषियों में से एक विनय ने 16 फरवरी को अपने सेल की दीवार से अपने सिर में टक्कर मारकर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की। उसे हल्की चोटें आई थीं।


तमिलनाडु: तिरुपुर जिले में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत

तमिलनाडु में तिरुपुर जिले के अविनाशी के पास रोडवेज बस और ट्रक के बीच टक्कर में 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में 14 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।


महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 6 घायल

महाराष्ट्र के चंद्रपुर के मुल इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading