बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के मौजपुर में CAA को लेकर बवाल, पुलिस के सामने एक शख्स ने की फायरिंग


दिल्ली: मौजपुर में सीएए को लेकर दो गुटों में पथराव, एक पुलिस कर्मी की मौत

दिल्ली के मौजपुर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच पत्थरबाजी हुई है। पथराव में एक पुलिसकर्मी की मौत की खबर है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है।


दिल्ली के मौजपुर में CAA को लेकर बवाल, पुलिस के सामने एक शख्स ने की फायरिंग

दिल्ली के मौजपुर में सीएए को लेकर दो गुटों में तनाव जारी है। मौजपुर में एक शख्स ने पुलिस के सामने फायरिंग की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायर हो रहा है। जिसमें एक शख्स पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ लोग पथराव करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।


दिल्ली: मौजपुर में पथराव पर डीसीपी पूर्वोत्तर बोले- फिलहाल माहौल शांत है

दिल्ली के मौजपुर इलाके में पथराव पर डीसीपी पूर्वोत्तर दिल्ली वेद प्रकाश सूर्या ने कहा, “अभी छियासठ फुटा रोड पर हमारी पॉजीशन है। यहां हमने दोनों पक्षों को समझा दिया है। कुछ लोग क्रोधित थे पर अब शांत हैं और स्थिति नियंत्रण में है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के बीच औंधे मुंह गिरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 836 अंक की गिरावट दर्ज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर हैं। इस बीच भारतीय शेयर बाजार से अच्छी खबर नहीं है। शेयर बाजार औंधे मुंह गिरा है। सेंसेक्स में 836.90 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 40,333.22 पर पहुंच गया है।

दिल्ली के मौजपुर में CAA को लेकर दो गुटों में झड़प, मकान और गाड़ी में लगाई आग

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के मौजपुरम में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। खबरों के मुताबिक, दो गुटों में झड़प के बाद एक मकान और गाड़ी में आग लगा दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं, हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

मोटेरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के बाद आगरा के लिए रवाना हुए डोनाल्ड ट्रंप

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया ट्रंप आगरा के लिए रवाना हुए।


भारत-अमेरिका आज दोस्ती के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका आज दोस्ती के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि मैंने और मेलानिया ने आज महात्मा गांधी आश्रम का दौरा किया, जहां पर गांधी ने नमक आंदोलन की शुरुआत की और आज हम ताजमहल भी जाएंगे।

भारत की एकता पूरे विश्व के लिए एक मिसाल: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की पूरे विश्व में इस बात के लिए तारीफ की जाती है कि यहां लाखों हिन्दू, मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाईऔर यहूदी साथ-साथ प्रार्थना करते हैं। भारत की एकता पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है।

अमेरिका और भारत में कई समानताएं हैं: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत आज अपने लोगों में विश्वास जताता है, जो कि अमेरिका और हिंदुस्तान को एक जैसा बनाता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत में कई समानताएं हैं, जिसमें हर व्यक्ति को एक समान माना गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी का भी जिक्र किया।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में बॉलीवुड की फिल्में और क्रिकेट का जिक्र किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में बॉलीवुड और क्रिकेट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शोले और डीडीएलजी शानदार फिल्मों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुलकर और विराट कोहली भारत के बेहतरीन क्रिकेटर हैं।

भारत जल्द ही गरीबी से बाहर निकलेगा: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत जल्द ही गरीबी से बाहर निकलेगा। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 5 महीने पहले अमेरिका ने टेक्सास में एक विशाल फुटबॉल स्टेडियम में आपके महान प्रधानमंत्री का स्वागत किया और आज भारत ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हमारा स्वागत किया है।

भारत ने हमेशा मानवता का संदेश दिया है: डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका हमेशा भारत का भरोसेमंद दोस्त रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा मानवता का संदेश दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को प्यार करता है, भारत की इज्जत करता है और अमेरिका हमेशा भारत का ईमानदार और निष्ठावान दोस्त रहेगा।

नमस्ते शब्द से अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरूआत की

मोटेरा स्टेडियम में अब अमेरिकी राष्ट्रपति बोले रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत नमस्ते कहकर की। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि लंबी यात्रा कर भारत को संदेश देने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे भारत पर गर्व है। भारत के लिए हमारे दिल में कास जगह है।

‘नमस्ते ट्रंप’ बोलकर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया और इसका मतलब समझाया

‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “इस कार्यक्रम का जो नाम है- नमस्ते, उसका मतलब बहुत गहरा है। यह दुनिया की प्राचीनतम भाषाओं में से एक, संस्कृत भाषा का शब्द है। इसका भाव है- सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, उसके भीतर व्याप्त देवत्व को भी नमन।”


आज अमेरिका-भारत के रिश्ते ऊंचाईयों को छू रहे हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यह धरती गुजरात की है, लेकिन आज पूरे भारत का नजारा दिख रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अमेरिका-भारत के रिश्ते ऊंचाईयों को छू रहे हैं।

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप का पीएम मोदी ने किया स्वागत

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पीएम मोदी ने ट्रंप का स्वागत किया। पीएम मोदी फिलहाल इस्टेडियम में बोल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका दोस्ती के नारे भी लगवाए।


दिल्ली: मौजपुर में पथराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले


दिल्ली के मौजपुर में CAA को लेकर दो गुटों में फिर झड़प, पथराव के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

दिल्ली के मौजपुर में एक बार फिर सीएए समर्थकों और इसके खिलाफ विरोध कर रहे लोगों के बीच झड़प हुई है। दोनों गुटों के बीच पथराव की भी खबर है। झड़प के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

रविवार को भी दो गुटों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे।

मोटेरा स्टेडियम पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के मोटोरा स्टेडियम पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया।

मनीष तिवारी बोले- विजिटर्स पुस्तिका में ट्रंप ने महात्मा गांधी का नाम तक नहीं लिया, उन्हें पता है गांधी कौन हैं?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम के विजिटर्स पुस्तिका में महात्मा गांधी का कोई जिक्र नहीं किया है, उन्होंने लिखा, “मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।” इस कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि विजिटर्स पुस्तिका में ट्रंप ने जो कुछ लिखा उसमें, महात्मा गांधी का कोई जिक्र नहीं है। मनीष तिवारी ने सवाल पूछा, क्या ट्रंप को पता भी है कि महात्मा गांधी कौन हैं?


डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी का रोड शो जारी, मोटेरा स्टेडियम की ओर बढ़ रहा है काफिला



साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम के लिए निकला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला

साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला निकल गया है। डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों नेता एक ही काफिले में रवाना हुए हैं। रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।


साबरमती आश्रम में पीएम मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्र​पति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप


डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप ने विजिटर्स पुस्तिका में लिखा, शानदार दौरे के लिए मेरे दोस्त मोदी का धन्यवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने साबरमती आश्रम में विजिटर्स पुस्तिका में लिखा, “मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।”


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा



अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी ने किया स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने ट्रंप का साबरमती आश्रम में स्वागत किया।

अहमदाबाद: साबरमती आश्रम पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचेंगे


अहमदाबाद: साबरमती आश्रण जा रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रास्ते में उनका जोरदार स्वागत


अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम की ओर निकला अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला

अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम की ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रास्ते अमेरिकी राष्ट्रपती का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला एयरपोर्ट से रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हो गया है। यहां साबरमती आश्रम जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान से बाहर निकले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, पीएम मोदी ने किया स्वागत

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाहर निकल गए हैं। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत किया।



अहमदाबाद: एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप का करेंगे स्वागत

पीएम मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करेंगे।

गुजरात: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप अहमदाबाद पहुंचीं


अहमदाबाद: थोड़ी देर में विमान से अपनी पत्नी के साथ बाहर निकलेंगे डोनाल्ड ट्रंप



गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंंप का विमान

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंंप का विमान पहुंच गया है। थोड़ी देर में विमान से बाहर निकलेंगे। एयरपोर्ट भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। पीएम मोदी खुद ट्रंप का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं।


CAA को लेकर मौजपुर समेत कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन को लेकर 4 मामले दर्ज, FIR में BJP नेता कपिल मिश्रा का नाम नहीं

दिल्ली में रविवार को विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी रेंज) आलोक कुमार ने कहा, “चार मामले दर्ज किए गए हैं, 1 जाफराबाद, 1 वेलकम और 2 मामले दयालपुर में दर्ज किए गऐ हैं। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।”

गौर करने वाली बात यह है कि इस एफआईआर में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का नाम तक नहीं है, जिन्होंने मौजपुर में माहौल बिगड़ने की कोशिश की थी। पुलिस के सामने वो मौजूद थे। बावजूद इसके पुलिस हिंसा में शामिल लोगों को पहचानने की बात कर रही है।


डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज़ मामले में दी क्लीन चिट

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फेक न्यूज़ मामले में क्लीन चिट दे दी है। मनीष सिसोदिया पर आरोप लगा था कि उन्होंने जामिया हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान द्वारा डीटीसी बस में आग लगाने की फेक न्यूज़ फैलाई थी।

अहमदाबाद हवाई अड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक रास्ते में कलाकारों और दर्शकों की लंबी कतारें लगी

अहमदाबाद हवाई अड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक जाने वाले रास्ते में कलाकारों और दर्शकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक रोड शो करेंगे और आज मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। करीब 11.40 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद पहुंचेंगे।


हम भारत आने के लिए तत्पर हैं, रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे: डोनाल्ड ट्रंप

कुछी ही देर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद पहुंचेंगे। अहमदाबाद पहुंचने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, “हम भारत आने के लिए तत्पर हैं । हम रास्ते में हैँ, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!”


अहमदाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में खड़े स्कूली बच्चे

थोड़ी ही देर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पहुंचेंगे। अहमदाबाद में उनके स्वागत की तैयारी चल रही है। अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास स्कूली बच्चे परफॉर्म कर रह हैं। ये ग्रुप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के रोड शो के दौरान परफॉर्म करने वाले कलाकारों में शामिल है।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने से पहले शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 400 अंक गिरा


पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक रोड करेंगे और मोटेरा स्टेडियम में होने वाले ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

ISIS साजिश मामले में कर्नाटक और तमिलनाडु में छापेमारी कर रही है NIA

राष्ट्रीय जांच एजेंसी, ISIS साजिश मामले में कर्नाटक और तमिलनाडु की 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति का दौरा दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगा: पीएम मोदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा, “भारत आपकी यात्रा का इंतजार कर रहा है। यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगा। आपसे जल्द ही अहमदाबाद में मुलाकात होगी।


अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पहुंचने लगे लोग

गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में लोगों का आना शुरू हो गया है। आज यहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति का ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम होना है।


अहमदाबाद: मोटेरा स्टेडियम में गरबा डांस करेगा ये ग्रुप


अहमदाबाद: साबरमती आश्रम के बाहर सुरक्षा कड़ी

गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, US सिक्योरिटी के स्निफर डॉग भी मौजूद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद पहुंचने के बाद आश्रम का दौरा करेंगे।


अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज यहां पर ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज भारत दौरे पर आ रहे हैं।


CAA के खिलाफ जाफराबाद में महिलाओं का प्रदर्शन जारी, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली के जाफराबाद में मेट्रो स्टेशन के बाहर सीएए के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को मौजपुर में सीएए को लेकर दो गुटों में टकराव के बाद इलाके में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन को देखते हुए आज भी जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन बंद है।


اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading