दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधायकों और अधिकारियों की अपने आवास पर बैठक बुलाई
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधायकों और अधिकारियों की अपने आवास पर बैठक बुलाई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजूदा हालात को लेकर यह बैठक बुलाई गई है।
Delhi CM Arvind Kejriwal has called an urgent meeting, at his residence, of MLAs and officials of the violence-hit areas of #Delhi. (file pic) pic.twitter.com/pPIs3uvUWA
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: ब्रह्मपुरी इलाके में दो गुटों में पथराव हुआ है
दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में दो गुटों में पथराव हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Delhi: Stone pelting between two groups in Brahampuri area, today morning. #NortheastDelhi pic.twitter.com/XR1lRZ0Ryt
— ANI (@ANI) February 25, 2020
दिल्ली: दमकल विभाग को सोमवार से आज सुबह 3 बजे तक आगजनी से जुड़े 45 कॉल आए
उत्तर पूर्वी दमकल विभाग डायरेक्टर के मुताबिक, सोमवार से आज सुबह 3 बजे तक आगजनी से जुड़े 45 फोन आ चुके हैं। अब तक 3 दमकल कर्मी घायल हो चुके हैं। एक दमकल वाहन आगे के हवाले किया जा चुका है।
Fire Director, #NortheastDelhi: We received total 45 fire calls since yesterday till 3 am today; 3 firemen got injured, 1 fire tender was set ablaze. https://t.co/N2yQ2eypt9
— ANI (@ANI) February 25, 2020
पुलिस के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात बेहद तनावपूर्ण
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है। हमें लगातार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से हिंसा की घटनाओं से संबंधित कॉल आ रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने कल रात सीलमपुर डीसीपी कार्यालय में एक बैठक की।
Delhi Police: The situation is very tense. We are continuously receiving calls related to incidents of violence from #NorthEastDelhi. Commissioner of Police held a meeting at Seelampur DCP Office last night. pic.twitter.com/AWfFrAPaYM
— ANI (@ANI) February 25, 2020
पूर्वी दिल्ली के मौजूदा हालात पर गृह मंत्री अमित शाह ने ली अधिकारियों की बैठक
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव को देखते हुए कल रात गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बैठक की। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से लौटने के तुरंत बाद अमित शाह ने मौजूदा हालात पर समीक्षा बैठक की। खबरों के मुताबिक, गृह मंत्री की यह बैठक रात 11 बजे से डेढ़ बजे तक चली। बैठक में गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्रालय अन्य अधिकारी शामिल हुए।
A meeting was held by Home Minister Amit Shah late last night with senior Delhi Police officers and top Home Ministry officials on law and order situation in Delhi. pic.twitter.com/27ozneyQQr
— ANI (@ANI) February 25, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव जारी, सुबह 5 मोटरसाइकल आग के हवाले, अब तक 5 लोगों की मौत
उत्तर पूर्वी दिल्ली में सोमवार को सीएए को लेकर दो गुटों में झड़प के बाद तनाव जारी है। कांस्टेबल समेत अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। आज भी हालात तनावपूर्ण हैं। सुबह-सुबह पांच मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।