सऊदी परंपराओं के अपमान के आरोप पर महिला रैपर गिरफ्तार, सऊदी में नाराजगी

सऊदी परंपराओं के अपमान के आरोप पर महिला रैपर गिरफ्तार, सऊदी में नाराजगी

सऊदी अरब में एक महिला रैपर की वीडियो को लेकर उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। इस आदेश से देशभर में नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है। इस आदेश को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। यहां तक की सऊदी प्रशासन को कई लोगों ने ढोंगी करार दिया है। दरअसल, महिला रैपर ने एक वीडियो जारी किया है जो प्रशासन के अनुसार देश की परंपराओं का अपमान है।

वीडियो से शुरू हुआ विवाद

सऊदी महिला रैपर असायेल सलाय का एक ऑनलाइन वीडियो जारी हुआ है। मक्का की रहने वाली असायेल की साहसी महिला के तौर पर तारीफ हो रही है। वीडियो में स्कार्फ और चश्मा पहने असायेल ‘मक्का गर्ल’ गाने में महिलाओं को ‘शुगर कैंडी’ बताती हैं। वह खुद को इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का के काबा में घर होने का दावा कर रही है और इसपर गर्व जताती है। वीडियो को अयासेल ​​के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था हालांकि अब इसे हटा दिया गया है। लेकिन उनका यह अंदाज मक्का के गवर्नर खालिद अल-फैसल को पसंद नहीं आया। उन्होंने आदेश दिया कि इस वीडियो में जिन लोगों का हाथ है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।

https://platform.twitter.com/widgets.js

गवर्नर ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह स्थानीय सऊदी परंपराओं और रिवाजों का अपमान करने वाला है।’ इस आदेश पर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। कई लोगों ने कहा कि यह कदम पश्चिमी शैली वाली आजादी की ओर बढ़ रहे सऊदी अरब के प्रयासों को कमजोर करने वाला है। सऊदी अरब ने हाल के वर्षो में ड्राइविंग समेत महिलाओं की आजादी को लेकर कई कदम उठाए हैं। एक महिला ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘मैं मक्का की रहने वाली हूं, लेकिन मैं सिर्फ कुप्रथा और युवा महिला कलाकारों की अभिव्यक्ति पर हमला देखती हूं।’ अमानी अल-अहमदी नामक एक अन्य सऊदी महिला ने कहा, ‘यह नस्ली और लैंगिक भेदभाव वाला कदम है।’

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading