बड़ी खबर LIVE: आज से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, दिल्ली हिंसा पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष


दिल्ली के शाहीन बाग से ताजा तस्वीरें, इलाके में धारा 144 जारी


दिल्ली हिंसा पर सीपीआईएम का राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस

पूर्वोत्तर दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर सीपीआईएम के सांसद केके रागेश ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।


दिल्ली हिंसा में AAP सांसद संजय सिंह ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

पूर्वोत्तर दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।


आज से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, दिल्ली हिंसा पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू होगा। दिल्ली हिंसा और नागरिकता संशोधन कानून जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। दोनों मामलों में विपक्ष का निशाना गृह मंत्री अमित शाह पर रहेगा।


اپنی رائے یہاں لکھیں