बड़ी खबर LIVE: अयोध्या में पहुंचे उद्धव ठाकरे ने कहा- मैं बीजेपी से अलग हुआ हूं, हिंदुत्व से नहीं


अयोध्या में पहुंचे उद्धव ठाकरे ने कहा- मैं बीजेपी से अलग हुआ हूं, हिंदुत्व से नहीं

अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीते 1.5 सालों में यह मेरी तीसरी अयोध्या यात्रा है। पहली बार जब अयोध्या आया था तो सरयू आरती की थी। आज भी आरती करने की इच्छा है लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते भीड़ एकत्रित करने की मनाही है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की।


उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि मैं योगी जी आग्रह करता हूं कि अगर वह हमें अयोध्या में जमीन मुहैया कराते हैं तो मैं महाराष्ट्र से आने वाले राम भक्तों के लिए यहां महाराष्ट्र भवन का निर्माण कराऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं बीजेपी से अलग हुआ हूं हिंदुत्व से नहीं। बीजेपी का मतलब हिदुत्व नहीं है। हिंदुत्व अलग है और बीजेपी अलग है।


दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने खासकर महिलाओं के लिए कैब सेवाएं शुरू की हैं

दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने खासकर महिलाओं के लिए कैब सेवाएं शुरू की हैं जिनका संचालन प्रशिक्षित महिला ड्राइवर करेंगी। ये महिला ड्राइवर यूनिफॉर्म में होंगी।


12 मार्च को अहमदाबाद से कांग्रेस गांधी संदेश यात्रा की शुरुआत करेगी

12 मार्च को अहदाबाद से कांग्रेस गांधी संदेश यात्रा की शुरुआत करेगी। इस दिना पार्टी का 90वां वर्षगांठ है। गांधी संदेश यात्रा के दौरानम पदयात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।


विदेश मंत्री जयशंकर से पूछा गया कि क्या हम अपने दोस्त (वैश्विक स्तर पर) खो रहे हैं तो ये दिया जवाब

विदेश मंत्री जयशंकर से पूछा गया कि क्या हम अपने दोस्त (वैश्विक स्तर पर) खो रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा- हो सकता है कि अब हमें पता चल रहा है कि हमारे दोस्त कौन हैं।


मुंबई: यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर पहुंचे ईडी ऑफिस, अधिकारी करेंगे पूछताछ

यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी दफ्तर में अधिकारी पूछताछ करेंगे।


तमिलनाडु: सुपरस्टार रजनीकांत ने डीएमके महासचिव के अनबझगन को श्रद्धांजलि दी


जनऔषधि केंद्र के लोगों से बातचीत करते हुए भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- आप लोगों का हौसला ही आपका भगवान है।

जनऔषधि केंद्र के लोगों से बातचीत करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आप लोगों का हौसला ही आपका भगवान है। ये देश के हर व्यक्ति तक सस्ता और उत्तम इलाज पहुंचाने का संकल्प है। मुझे बहुत संतोष है कि अब तक 6 हज़ार से अधिक जनऔषधि केंद्र पूरे देश में खुल चुके हैं।

यस बैंक संकट पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चैयरमैन रजनीश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- यस बैंक के 49 फीसदी शेयर खरीद सकता है एसबीआई

यस बैंक संकट पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चैयरमैन रजनीश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि उनकी टीम योजना पर काम कर रही है। एसबीआई यस बैंक के 49 फीसदी शेयर खरीद सकता है। एसबीआई यस बैंक में 2,450 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर सकती है। यस बैंक को मुसीबत से निकलने के लिए 20,000 करोड़ से ज्यादा की जरूरत है।



अहमदाबाद में चिमनलाल गिरधरलाल रोड पर यस बैंक की शाखा के बाहर लोग जमा हुए।


ओडिशा के भुवनेश्वर में यस बैंक के बाहर लोगों की कतार लगी हुई है

ओडिशा के भुवनेश्वर में यस बैंक के बाहर लोगों की कतार लगी हुई है। बैंक को भारतीय रिजर्व बैंकद्वारा अधिस्थगन के तहत रखा गया है और निकासी की सीमा 50,000 रुपये रखी गई है।


सीबीआई बनाम सीबीआई कथित भ्रष्टाचार का मामला: स्पेशल कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट पर अपना फैसला सुरक्षित रखा

सीबीआई बनाम सीबीआई कथित भ्रष्टाचार का मामले में स्पेशल कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट पर अपना फैसला सुरक्षित रखा। आज फैसला आने की संभावना है।


मध्य प्रदेश: भूमि अतिक्रमण का नोटिस दिए जाने के बाद बीजेपी विधायक के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश में भूमि अतिक्रमण का नोटिस दिए जाने के बाद बीजेपी विधायक संजय पाठक के बांधवगढ़ में स्थित रिजॉर्ट को आज प्रशासन ने ढहा दिया। संजय पाठक का कहना है कि सरकार का यह कदम बदले की भावना से प्रेरित है।


दिल्ली हिंसा पर रिपोर्टिंग करने वाले 2 चैनल पर मोदी सरकार ने लगाई थी पाबंदी, किरकिरी के बाद रोक हटी

दिल्ली हिंसा की रिपोर्टिंग की वजह से 48 घंटों के बैन के बाद एशियानेट और मीडिया वन चैनल फिर से ऑन एयर हुए। दिल्ली हिंसा में आरएसएस और दिल्ली पुलिस की आलोचना करने और एक समुदाय विशेष का पक्ष लेने के आरोप में केंद्र सरकार ने दो टीवी चैनलों पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जिन दो टीवी चैनलों पर बैन लगाया था वो मलयालम न्यूज चैनल एशियानेट न्यूज और मीडिया वन न्यूज हैं।


दिल्ली हिंसा में शाहरुख ने जिस पिस्टल से की थी फायरिंग, पुलिस ने घर से की बरामद

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स शाहरुख की पिस्टल बरामद कर ली है। शाहरुख ने हिंसा के दौरान मौजपुर में गोली चलाई थी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आज उसकी पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस ने 3 कारतूस भी बरामद किए है।


प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- कोरे दावे की बजाय किसानों को मुआवजा मिले

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। किसानों के दर्द को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि इन किसानों का दर्द सुनिए। ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई। कई किसानों की तो 80% तक फसल बर्बाद हो गई है। यूपी की बीजेपी सरकार को कोरे दावे करने की बजाय नुकसान का पूरा आंकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।


महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे अयोध्या के लिए मुंबई से रवाना


हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी



दिल्ली: IIT फ्लाईओवर के पास पेड़ से लटका मिला शव, जांच जारी


यस बैंक संकट: मनीष तिवारी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश राम भरोसे है

यस बैंक संकट मामले को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट करके कहा- ‘देश राम भरोसे है।’


दो न्यूज चैनलों पर 48 घंटों के बैन को लेकर चिदंबरम का सरकार पर हमला, कहा- सरकार से इस आदेश को वापस ले

दिल्ली हिंसा की कथित तौर पर भ्रामक रिपोर्टिंग के चलते केरल के दो न्यूज चैनलों पर 48 घंटों के बैन को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सरकार से इस आदेश को वापस लेने को कहा है।


बीजेपी नेत्री और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर कसा कानूनी शिकंजा, गैर जमानती वारंट जारी

बीजेपी नेत्री और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर भी कानून का शिकंजा कस गया है। आचार संहिता उल्लंघन के एक मुकदमे में अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।


कोरोना वायरस: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।


बिहार: मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत, 11 लोगों की मौत, 4 लोग घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर के कांति पुलिस थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हुए हैं।


काबुल में बंदूकधारियों ने एक समारोह में बरसाईं गोलियां, 32 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 32 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। बाद में पुलिस ने दो हमलावरों को मार गिराया। तालिबान ने हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading