बजरंग दल और VHP के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, यह है वज़ह!

बजरंग दल और VHP के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, यह है वज़ह!

पूजा के दौरान एक स्कूल परिसर में हर्ष फायरिंग के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है

विजयादशमी का दिन बुराई पर जीत का पर्व होता। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। वहीं, इसके अलावा बताया जाता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने भी राक्षस महिषासुर का वध किया था। तो ऐसे में मान्यता है कि दशहरे वाले दिन शस्त्र की पूजा की जानी चाहिए।

माना जाता है कि शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए इस दिन शस्त्र पूजा अवश्य की जानी चाहिए। माना गया है कि उस दिन किए गए सभी काम अवश्य पूरे होते है। हालांकि, शस्त्र की पूजा करते करते कुछ लोग इसका प्रदर्शन भी करते हैं।

ऐसा ही हाल में 8 अक्टूबर यानी विजयादशमी वाले दिन देखने को मिला। एक वीडियो सामने आई है, जिसमें काफी सारे लोगों ने हाथ में शस्त्र लिए हुए है और उनका खुले तौर इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो आज यानी 10 अक्टूबर को सामने आया है, जहां इसे लेकर FIR भी दर्ज की गई है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, ग्वालियर में 8 अक्टूबर को शस्त्र पूजा के दौरान एक स्कूल परिसर में हर्ष फायरिंग के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں